लाइव न्यूज़ :

भागलपुर हिंसा पर तेजस्वी का नीतीश पर हमला, बोले- हार से बौखलाकर करवाया दंगा

By स्वाति सिंह | Updated: March 18, 2018 13:04 IST

बिहार में भागलपुर जिले के नाथनगर में शनिवार को दो गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में लगभग छह पुलिसकर्मियों सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मार्च: बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार को हुए दो गुटों में हुई झड़प की खबर को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने रविवार को ट्वीट किया कि 'हार से घबराये व बौखलाहट में कल शाम भागलपुर में दंगा करवाया गया। अररिया, दरभंगा के बाद अब भागलपुर। नीतीश कुमार इतने असहाय, बेबस और लाचार क्यों है?  गृह विभाग नीतीश कुमार के पास है वो माहौल बिगाड़ने वाले ऐसे तत्वों और शक्तियों को प्रायोजित और प्रोत्साहित क्यों कर रहे है?' 

बता दें कि बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान गाना बजाने के मुद्दे पर दो समुदायों के लोगों के बीच हुई झड़प में छह पुलिसकर्मियों सहित तीन लोग घायल हुए हैं।  भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनोज कुमार ने बताया कि यह घटना नाथनगर पुलिस थाना इलाके में हुई। इस इलाके में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत चौबे की अगुवाई में भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का एक जुलूस निकला था।  उन्होंने कहा कि नए विक्रम संवत वर्ष की पूर्वसंध्या पर निकाले गए इस जुलूस की शुरुआत बुधनाथ मंदिर से हुई और पूरे शहर से होते हुए यह नाथनगर पहुंचा। 

एसएसपी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने गाने बजाने पर आपत्ति जताई जिसकी वजह से तनाव पैदा हो गया। लेकिन पुलिस के दखल के बाद जुलूस आगे बढ़ा। एसएसपी ने बताया कि इसके तुरंत बाद दो अलग-अलग समुदायों के स्थानीय लोगों के बीच झगड़ा हो गया, गोलियां चली, पथराव हुए और दुकानों एवं वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। 

कुमार ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम का हिस्सा रहे दो पुलिसकर्मियों की बांह पर गोलियां लगी लेकिन उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक स्थानीय निवासी को ईंट से चोट लगने से उसका पांव जख्मी हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारियां की जाएंगी। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया