लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: चिराग पासवान की टिप्पणी के बाद रविशंकर प्रसाद ने कहा- NDA एकजुट है, मिलकर चुनाव लडे़ंगे 

By भाषा | Updated: September 27, 2020 08:38 IST

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार चुनाव के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की जो तीन चरणों में किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा। मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार में राजग एकजुट है और गठबंधन के सभी घटक दल साथ मिलकर आसन्न विधानसभा चुनाव लडे़ंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित पार्टी के सात नेताओं के खिलाफ पटना हवाई अड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि बिहार में राजग एकजुट है और गठबंधन के सभी घटक दल साथ मिलकर आसन्न विधानसभा चुनाव लडे़ंगे। केंद्रीय कानून और न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री रविशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण, राज्य के लोग विधानसभा चुनावों में निर्णायक जनादेश के साथ राजग को आशीर्वाद देंगे। 

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार चुनाव के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की जो तीन चरणों में किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा। मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लोजपा प्रमुख चिराग पासवान द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर रविशंकर ने कहा कि राजग एक है… हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे। अगर कुछ समस्या है, तो इसे हल किया जाएगा… बिहार में, हमने 2015 के विधानसभा चुनाव और पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव लड़े।

इधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित पार्टी के सात नेताओं के खिलाफ पटना हवाई अड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पटना के विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी मोहम्मद सफीउल्लाह खान की शिकायत पर हवाई अड्डा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 270 तथा महामारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत शनिवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। 

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, पार्टी सांसद अखिलेश सिंह, बिहार प्रदेश प्रभारी सचिव अजय कपूर, स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय तथा स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य देवेंद्र यादव, मोहम्मद निजामुद्दीन एवं दीपक नेगी के खिलाफ यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 144 का उल्लंघन करने, हवाई अड्डा परिसर के बाहर भीड़ इकट्ठा कर उसे राजनीतिक सभा की शक्ल देने एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज की गई है।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०रविशंकर प्रसादराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा