MP के गृहमंत्री का तंज, कांग्रेस में यूज एंड थ्रो की स्थिति रहती है हमेशा, जहर भी देते हैं तो कहते हैं...'
By शिवअनुराग पटैरया | Published: August 26, 2020 06:22 PM2020-08-26T18:22:27+5:302020-08-26T18:22:27+5:30
भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा चलाए गए तीन दिन के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर आज (26 अगस्त) गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।
भोपाल: गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में यूज एंड थ्रो की स्थिति सदैव से रखी है. कांग्रेस में अभी दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन की बात उठ रही हैं, अब यह बयार आने वाली हैं. डा. मिश्रा ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि या तो गांधी विहीन कांग्रेस हो रही हैं या कांग्रेस विहीन भारत होने जा रहा हैं.
भाजपा द्वारा चलाए गए तीन दिन के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम कह रहे हैं, हुआ है और वे कह रहे हैं नहीं हुआ. इसमें उलझने के बजाय कांग्रेस जनता के बीच जाए और सही आंकलन करें पता चल जाएगा.
कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को लेकर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा,
नाजो अंदाज से कहते हैं कि जीना होगा
जहर भी देते हैं तो कहते हैं कि पीना होगा
जब पीते हैं तो कहते हैं कि मरना भी नहीं
जब मरते हैं तो कहते हैं कि जीना होगा.
कांग्रेस की आज यही स्थिति हो गई है.
नाजो अंदाज से कहते हैं क़ि जीना होगा
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 26, 2020
जहर भी देते हैं तो कहते हैं क़ि पीना होगा
जब पीते हैं तो कहते हैं क़ि मरता भी नहीं
जब मरते हैं तो कहते हैं क़ि जीना होगा
कमोवेश यहीं स्थिति आज @INCIndia की हो गई है। pic.twitter.com/6aXVnsu4fi
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, दिग्विजय सिंह का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है और संघ का देश के प्रति क्या नजरिया है, यह सभी जानते और समझते हैं। इसलिए दिग्विजय सिंह की बातों का कोई अर्थ नहीं है।
दिग्विजय सिंह का संघ और देश के प्रति क्या नजरिया है और संघ का देश के प्रति क्या नजरिया है, यह सभी जानते और समझते हैं। इसलिए @digvijaya_28 की बातों का कोई अर्थ नहीं है।@JM_Scindiapic.twitter.com/2AJ3qJdciL
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 26, 2020
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, गोविंद सिंह जी मेरे बड़े भाई और मित्र हैं। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा सदा से होती रही है। चाहे विभाग देने की बात हो या नेता प्रतिपक्ष बनाने की। कांग्रेस एमपी उनके साथ "यूज़ एंड थ्रो" की नीति अपनाती है। मेरी सहानुभूति गोविंद सिंह जी के साथ है।
गोविंद सिंह जी मेरे बड़े भाई और मित्र हैं। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा सदा से होती रही है। चाहे विभाग देने की बात हो या नेता प्रतिपक्ष बनाने की। @INCMP उनके साथ "यूज़ एंड थ्रो" की नीति अपनाती है। मेरी सहानुभूति गोविंद सिंह जी के साथ है।@OfficeOfKNathpic.twitter.com/mEaDySR0V9
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 26, 2020
कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मध्य प्रदेश के सैनिक मनीष कारपेंटर की शहादत को नमन करते हुए डा. मिश्रा ने कहा कि सरकार उनके परिजनों से चर्चा कर एक सदस्य को नौकरी देगी इसके साथ ही शहीद के परिजनों को सम्मान निधि के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जायेंगे.