लाइव न्यूज़ :

जया बच्चन पर विवादित बयान से मचे बवाल के बाद BJP के नरेश अग्रवाल ने दी सफाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 13, 2018 10:49 IST

सोमवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद नरेश ने अपने बयान में जया बच्चन को 'फिल्मों में नाचने वाली' कहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ फिल्मों में नाचने वाली की वजह से उनका राज्यसभा का टिकट दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मार्चः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को लेकर सोमवार को विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया और बीजेपी के ही कई नेताओं ने उनके बयान की निंदा की। मामला बढ़ने के बाद नरेश मंगलवार को मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपने बयान पर सफाई देकर खेद प्रकट किया। 

नरेश अग्रवाल ने अपने विवादित बयान को लेकर कहा कि अगर मेरी किसी बात से ठेस पहुंची हो तो मैं खेद व्यक्त करता करता हूं। इसके बाद संवाददाताओं ने टिप्पणी पर खेद जताने के को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि क्या आप खेद शब्द का मतलब समझते हैं?

आपको बता दें कि सोमवार को बीजेपी में शामिल होने के बाद नरेश ने अपने बयान में जया बच्चन को 'फिल्मों में नाचने वाली' कहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सिर्फ फिल्मों में नाचने वाली की वजह से उनका राज्यसभा का टिकट दिया है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिस वक्त नरेश ने यह बयान दे रहे थे, वहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा वहां मौजूद थे। हालांकि इस बयान की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई बीजेपी नेताओं ने निंदा की और इसे अस्वीकार्य बताया।

वहीं, इस विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्चन पर की गई टिप्पणी की निन्दा की है और बीजेपी से कहा कि उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। ये फिल्म जगत के साथ ही भारत की हर महिला का भी अपमान है। बीजेपी अगर सच में नारी का सम्मान करती है तो तत्काल उनके खिलाफ कदम उठाए, महिला आयोग को भी कार्रवाई करनी चाहिए।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील