लाइव न्यूज़ :

नेफ्यू रियो ने ली नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सीतारमण-शाह रहे मौजूद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 8, 2018 13:08 IST

Nagaland Chief Minister Oath Ceremony Live: कोहिमा लोकल ग्राउंड में राज्यपाल पी बी आचार्य 11 मंत्रियों के साथ नेफ्यू रियो को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बीजेपी के वाई पट्टन उप-मुख्यमंत्री।

Open in App

नवगठित एनडीपीपी के मुखिया नेफ्यू रियो ने गुरुवार को नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रियो चौथी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री बने। ऐसा पहला मौका है जब नागालैंड का कोई मुख्यमंत्री राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण किया। बीजेपी के वाई पट्टन उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी कोहिमा के लोकल ग्राउंड में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शिरकत की। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर और मेघालय के मुख्यमंत्री भी शामिल हो हुए।

Nagaland Oath taking ceremony

- रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, गृहराज्यमंत्री किरेन रिजिजू, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी महासचिव राम माधव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोहिमा पहुंचे।

- नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। नागालैंड के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले शख्स बने हैं।

नागालैंड चुनाव से ठीक पहले नैफ्यू रियो ने एनडीपीपी का गठन किया था। उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा। 60 सीटों वाली नागालैंड विधानसभा में एगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीपी) ने सबसे ज्यादा 26 सीटें जीती थी लेकिन बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी।

एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने जेडीयू के समर्थन से 30 सीटों का आंकड़ा पार किया और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुख्यमंत्री रियो को 16 मार्च तक या इससे पहले सदन में बहुमत साबित करना होगा। रियो को बीजेपी के 12, जेडीयू के 1 और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। 

एनपीपी पार्टी के निवर्तमान मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने 6 मार्च को राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया। राज्यपाल पीबी आचार्य ने अगले मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा था। आज शपथ ग्रहण के साथ ही नेफ्यू रियो चार बार नागालैंड की सत्ता संभालने वाले राज्य के एकमात्र मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

टॅग्स :नागालैंड विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए