लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनावः CM सिद्धारमैया आखिरी बार चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे चुनाव, बताई यह खास वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 30, 2018 05:37 IST

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कुमारस्वामी पर बरसते हुए कहा, 'क्या कुमारस्वामी यह जानते कि मैंने कितनी बार चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव लड़ा हूं। सात बार यहां से चुनाव लड़ा, जिसमें पांच बार जीता हूं।

Open in App

बेंगलूरु, 29 मार्च: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहीं है। सूबे के मुखिया यानि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को ऐलान कर दिया कि वह मैसूरू की चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भावनाओं कार्ड खेल दिया है। 

उन्होंने चामुंडेश्वरी सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा 'यह मेरा आखिरी चुनाव है, मैं चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ूंगा, क्योंकि चामुंडेश्वरी के लोग मेरे राजनीतिक पुनर्जन्म के लिए जिम्मेदार हैं।

वहीं, उन्होंने मैसूरू में संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं चामुंडेश्वरी से चुनाव लडूंगा। मैं चामुंडेश्वरी की जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा। सिद्धारमैया जनता दल सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ने पर संदेह व्यक्त किया था।

मुख्यमंत्री ने कुमारस्वामी पर बरसते हुए कहा, 'क्या कुमारस्वामी यह जानते कि मैंने कितनी बार चामुंडेश्वरी सीट से चुनाव लड़ा हूं। सात बार यहां से चुनाव लड़ा, जिसमें पांच बार जीता हूं। क्या वह यह सब जानते हैं?' मुझे अपने मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। वे कुमारस्वामी या किसी और की बात नहीं सुनेंगे। 

दरअसल, कुमारस्वामी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि यदि सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ेंगे तो हार जाएंगे।

आपको बता दें कि केन्‍द्रीय चुनाव आयोग कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर चुका है। राज्य में 12 मई को चुनाव होंगे। कर्नाटक में एक ही चरण में चुनाव किए जाएंगे 17 अप्रैल से नामांकन किया जाएगा। वहीं, 15 मई को वोटों की गिनती होगी और 

चुनाव के लिए राज्य में 56 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। 97 फीसदी लोगों के चुनाव के लिए वोटर कार्ड भी जारी किए गए हैं। वहीं, दिव्यांग मतदातों के लिए चुनाव में खास इंतजाम किए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि पूरे राज्य में वोटिंग मशीन के साथ वालेट पेपर से मतदान किए जाएंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिध्दारामैयहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है