लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सिंधिया की एंट्री पर उमा भारती ने जताई नाराजगी, पत्र लिखकर कहा-मंत्रिमंडल विस्तार में है जातीय असंतुलन

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 2, 2020 15:20 IST

मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान 28 लोगों को गुरुवार को भोपाल में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त मंत्रियों में कांग्रेस से आए एक दर्जन ने शपथ ली। इनमें 9 सीधे तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती शिवराज कैबिनेट के विस्तार से नाराजगी जताई हैं।उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन का ध्यान नहीं रखा गया है।

भोपाल:मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती शिवराज कैबिनेट के विस्तार से नाराजगी जताई हैं। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन का ध्यान नहीं रखा गया है। भारती ने इस बाबत पार्टी नेतृत्व को पत्र भी लिखा है। भारती गुरुवार को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ के विशेष अदालत में पेश हुईं। इससे पहले उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में अपनी नाराजगी का इजहार किया।

उमा भारतीमध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। कैबिनेट में मंत्री रह चुकी हैं। उनका कहना है कि आज मध्य प्रदेश में हुए मंत्रिमंडल विस्तार से जातीय संतुलन गड़बड़ हो गया है। ये बयान देने के बाद उमा भारती अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में विशेष सीबीआई अदालत में पेश होने चली गईं।

सिंधिया खेमे से 9 मंत्री

मंत्रिमंडल के विस्तार में सिंधिया खेमे के महेंद्र सिंह सिसौदिया, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्यवर्धन सिंह, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड़, बृजेन्द्र सिंह यादव, ओपीएस भदौरिया को जगह दी गई। इसके साथ ही कांग्रेस बगावत कर भाजपा में सीधे तौर पर आए बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंषाना और हरदीप सिंह डंग को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई।

शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार 

बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान 28 लोगों को गुरुवार को भोपाल में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त मंत्रियों में कांग्रेस से आए एक दर्जन ने शपथ ली। इनमें 9 सीधे तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं।

शपथ लेने वालों में 18 कैबीनेट और 12 राज्यमंत्री हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए एक दर्जन लोगों को शामिल किया गया। इनमें 9 सिंधिया समर्थक हैं इसके साथ ही तीन वह लोग हैं जो भाजपा नेताओं से संपर्क कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए। 

मंत्रिमंडल के विस्तार में भाजपा ने कई पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए नए चेहरों को तरजीह दी। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल का विस्तार लम्बे समय से अटका हुआ था।  राजभवन भोपाल में आज सुबह 11 बजे आयोजित शपथ समारोह में कार्यवाहक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशउमा भारतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा