लाइव न्यूज़ :

MP Taza News: ज्योतिरादित्य सिंधिया पर राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'वह कांग्रेस में एकमात्र ऐसे नेता थे जो मेरे घर में बेधड़क आ सकते थे'

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2020 17:38 IST

राहुल गांधी ने कहा कि वह पार्टी के एक मात्र ऐसे नेता थे, जो कभी भी मेरे घर आ सकते थे। बता दें कि सिंधिया के भाजपा में जाने की खबर के बीच कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल की ओर से बुधवार दोपहर को एक कविता ट्वीट की गई।

भोपाल:मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया 18 साल बाद पार्टी छोड़ने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर लिया है। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा है कि सिंधिया को सोनिया गांधी से मिलने का समय नहीं दिए जाने की बात गलत है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक मात्र ऐसे नेता थे, जो कभी भी मेरे घर आ सकते थे। बता दें कि सिंधिया के भाजपा में जाने की खबर के बीच कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस की ओर से लगातार उनपर बयान दिए जा रहे हैं। 

Congress leader Rahul Gandhi on reports that #JyotiradityaMScindia tried to reach out to Sonia Gandhi & him before leaving the party but wasn’t given time: He is the only chap in Congress who could walk into my house anytime. (file pic) pic.twitter.com/LWwR0EbJ0j— ANI (@ANI) March 11, 2020

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल की ओर से बुधवार दोपहर को एक कविता ट्वीट की गई। इस कविता में 'घर छोड़कर जाने वाले' साथियों के लिए संदेश दिया गया है। ट्वीट में लिखा है, 'घर छोड़कर मत जाओ, कहीं घर न मिलेगा'।

इसके साथ ही ट्वीट में लिखा है कि- 

सम्मान-सौहार्द का,ये मंज़र न मिलेगा,घर छोड़ कर मत जाओ,कहीं घर न मिलेगा।

याद बहुत आयेंगे,रिश्तों के ये लम्बे बरस,साया जब वहाँ कोई,सर पर न मिलेगा।

नफ़रत के झुंड में,आग तो मिलेगी बहुत,पर यहाँ जैसा कहीं,प्यार का दर न मिलेगा।

घर छोड़कर मत जाओ,कहीं घर न मिलेगा।

 

सम्मान-सौहार्द का,ये मंज़र न मिलेगा,घर छोड़ कर मत जाओ,कहीं घर न मिलेगा।याद बहुत आयेंगे,रिश्तों के ये लम्बे बरस,साया जब वहाँ कोई,सर पर न मिलेगा।नफ़रत के झुंड में,आग तो मिलेगी बहुत,पर यहाँ जैसा कहीं,प्यार का दर न मिलेगा।घर छोड़कर मत जाओ,कहीं घर न मिलेगा। pic.twitter.com/QbmdWpagrF— MP Congress (@INCMP) March 11, 2020

 

बता दें इससे पहले भी ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पार्टी की ओर से उन्हें 18 सालों में क्या-क्या पद दिया गया लिखा है। ट्वीट में लिखा गया है कि कांग्रेस की ओर ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को इतना सबकुछ दिया गया है लेकिन फिर भी वह मोदी-शाह की शरण में? गए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज चल रहे ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 10 मार्च को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज (11 मार्च) को औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो जाएंगे।  

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाराहुल गांधीमध्य प्रदेशसोनिया गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा