लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: फ्लोर टेस्ट से पहले कमलनाथ के इस्तीफा देने की अटकलें तेज, आज दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 09:51 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है.

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच, विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने 16 बागी विधायकों के इस्तीफे भी मंजूर कर लिए हैं. कमलनाथ इसमें मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर करने की घोषणा कर सकते हैं. 

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के विधानसभा में शक्ति परीक्षण के पूर्व ही इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है. इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने आज कमलनाथ सरकार को कल (19 मार्च) शाम को बहुमत साबित करने के निर्देश दिए थे. 

इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने 16 बागी विधायकों के इस्तीफे भी मंजूर कर लिए हैं. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास मत प्राप्त करने की कार्रवाई के लिए कोई सूचना जारी नहीं की है. सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ इसमें मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर करने की घोषणा कर सकते हैं. 

आज रात कमलनाथ ने देर रात कांग्रेस विधायक दल की बैठक की. उसमें उन्होंने कहा कि भाजपा की हर चुनौती का मिलकर मुकाबला करेंगे. हम निराश नहीं हैं और आज भी एकजुट हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर वह विधि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही अगला कदम उठाएंगे. 

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 22 सिंधिया समर्थकों की बगावत के बाद विधानसभा में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई है. इनमें से 6 मंत्रियों का इस्तीफा पहले ही विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया है था.शेष 16 विधायक बेंगलुरु में हैं तथा उनसे मिलने के कांग्रेस नेताओं के सारे प्रयास विफल हो गए हैं. 

सूत्रों के अनुसार, संख्याबल जुटाने में असमर्थ होता देख कमलनाथ कल इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते हैं. सूत्रों ने यह संभावना जताई कि कल बहुमत परीक्षण का कांग्रेस विधायक बहिष्कार कर दें. वैसे कांग्रेस ने पार्टी विधायकों को व्हिप जारी कर बहुमत परीक्षण के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया है. भाजपा ने भी अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है.

 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?