लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: भाजपा के विधायक चार्टर्ड विमान से दिल्ली के लिए रवाना, राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए CM कमलानाथ को दिया अल्टीमेटम

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 16, 2020 17:53 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान पार्टी विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे थे।बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है।

भोपाल:मध्य प्रदेश में सियासी संकट के बीच प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने फिर से सीएम कमलनाथ को चिट्ठी लिखी है। राज्यपाल लालजी टंडन ने पत्र में 17 मार्च यानी कल मध्य प्रदेश में फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है। लाल जी टंडन ने कहा है कि अगर कमलनाथ सरकार बहुमत साबित नहीं करेगी तो उसे अल्पतम में माना जाएगा। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्यपाल के इस निर्देश के बाद बीजेपी अपने विधायकों को दिल्ली के लिए चार्टर्ड विमान से रवाना कर दिया है । 

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मंगलवार (16 मार्च) को कमलनाथ सरकार को सदन में बहुमत साबित करने के लिए नए सिरे से निर्देश दिया है। राज्यपाल के इस निर्देश के बाद बीजेपी अपने विधायकों को फिर से मानसेर भेज रही है। 

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित कर दी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान पार्टी विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे थे। बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसपर 17 मार्च को सुनवाई होनी है। 

प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने देश में कोरोना वायरस के खतरे तथा इस मामले में केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का हवाला दिया। हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने व्यापक जनहित में 26 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी। 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी