लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे, लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2020 07:55 IST

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 साल के थे। लालजी टंडन पिछले करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देलालजी टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधनलालजी टंडन पिछले कई दिनों से बीमार थे, किडनी और लिवर में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था

मध्य प्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन का देहांत हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में हुआ। वे 85 वर्ष के थे। यूपी सरकार में मंत्री और बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बाबूजी नहीं रहे।'

वहीं, मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया, 'मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का सुबह पांच बजकर 35 मिनट पर निधन हो गया।' लालजी टंडन का अंतिम संस्कार गुलाला घाट चौक में शाम साढ़े चार बजे होगा।उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

टंडन पिछले कई दिनों से बीमार थे और करीब डेढ़ महीने से उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके किडनी और लिवर में परेशानी थी। उन्हें 11 जून को सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।

लालजी टंडन की खराब तबियत को देखते हुए पिछले ही महीने उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार दिया गया। अटल बिहार वाजपेयी के करीबी रहे लालजी टंडन को 2018 में बिहार का गवर्नर बनाया गया था। इसके बाद 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

लालजी टंडन का सफरनामा

लालजी टंडन का राजनीतिक सफर साल 1960 के करीब शुरू हुआ। हालांकि, उन्होंने 12 साल की उम्र से ही संघ की शाखाओं में जाना शुरू कर दिया था। बाद में उनकी मुलाकात अटल बिहार वाजपेयी से हुई। अटल बिहारी वाजपेयी ने जब लखनऊ की सीट छोड़ी तो लालजी टंडन को ये सीट मिली। 

उन्होंने यहां से 2009 में लोकसभा चुनाव भी जीता और लखनऊ से सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। वे दो बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रहे। साथ ही तीन बार विधायक भी रहे। यूपी विधानसभा में वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

टॅग्स :लालजी टंडनलखनऊभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अटल बिहारी वाजपेयीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा