लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार मुसलमानों के साथ कीड़े-मकोड़े जैसा व्यवहार कर रही है: सांसद बदरुद्दीन अजमल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 13:07 IST

उन्होंने कहा कि सीएए व एनआरसी के खिलाफ बोलने वाले लोगों के साथ यूपी व दूसरे राज्यों में देखिए सरकार क्या हाल कर रही है। पुलिस को भाजपा सरकार खुलेआम प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश देती है। उन्होंने आंदोलन दबाने के लिए केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए शर्मनाक बताया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वर्तमान समय में मुसलमानों को देश का नागरिक नहीं समझ रही है। उन्होंने आंदोलन दबाने के लिए केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए शर्मनाक बताया है। 

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) सुप्रीमो व सांसद बदरुद्दीन अजमल ने एक इंडरव्यू में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के मुसलमानों के साथ कीड़ो-मकोड़े जैसी व्यवहार कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार वर्तमान समय में मुसलमानों को देश का नागरिक नहीं समझ रही है। 

उन्होंने कहा कि सीएए व एनआरसी के खिलाफ बोलने वाले लोगों के साथ यूपी व दूसरे राज्यों में देखिए सरकार क्या हाल कर रही है। पुलिस को भाजपा सरकार खुलेआम प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश देती है। उन्होंने आंदोलन दबाने के लिए केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए शर्मनाक बताया है। 

इंडिया टुडे को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार को क्या लगता है कि वे कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा देगें और नागरिकता कानून के जरिए लोगों को बाहरी साबित कर देंगे? यह सब लंबे समय तक चलने वाला नहीं है।'

इसके अलावा अजमल ने कहा कि जिस तरीके से वो (पीएम मोदी) काम कर रहे हैं जल्द ही अपनी जाल में फंस जाएंगे। पूरे विश्व में इनकी भर्त्सना की जा रही है। उन्हें अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए अपनी नीतियों पर दोबारा सोचना चाहिए। देश में हाल के दिनों में जो आंदोलन और प्रदर्शन चल रहा है, क्या लगता है वो सब इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा?

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा