पढ़ें आदेश कुमार गुप्ता का राजनीतिक सफर, मनोज तिवारी की जगह मिली दिल्ली बीजेपी की कमान

By निखिल वर्मा | Published: June 2, 2020 05:35 PM2020-06-02T17:35:40+5:302020-06-02T17:35:40+5:30

मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव और एमसीडी चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाया लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी को करारी हार मिली.

Manoj Tiwari Replaced As Delhi BJP President Read his political journey | पढ़ें आदेश कुमार गुप्ता का राजनीतिक सफर, मनोज तिवारी की जगह मिली दिल्ली बीजेपी की कमान

दिल्ली बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता (एएनआई फोटो)

Highlights51 वर्षीय आदेश कुमार गुप्ता पेशे से कारोबारी हैं, वह उत्तरी दिल्ली के महापौर रह चुके हैंगुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं.बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने गुप्ता वर्तमान में पटेलनगर पश्चिम से पार्षद हैं

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने  मंगलवार को आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश कुमार गुप्ता उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर हैं और वह लोकसभा सदस्य एवं मौजूदा अध्यक्ष मनोज तिवारी का स्थान लेंगे। मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था। 

दिल्ली के नए बीजेपी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि मेरे जैसे पार्टी के एक आम कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, नड्डाजी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभारी हूं। कोरोना के वक्त में पार्टी का विस्तार करना और मजबूत बनाना एक चुनौती हो।

पढे़ं आदेश कुमार गुप्ता का राजनीतिक सफर

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए पूर्वांचल से जुड़े एक नेता पर भरोसा जताया है। आदेश कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जन्मे हैं। पार्टी में दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों को ध्यान में रखते हुए आगामी नगर निगम चुनाव से पहले गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। 

51 वर्षीय आदेश गुप्ता पेशे से कारोबारी हैं। वह 2017 नगर निगम चुनाव में जीते थे जिसके बाद उन्हें उत्तरी दिल्ली का महापौर भी बनाया गया। चुनावी हलफमाने के मुताबिक उनके पास 1 करोड़ 22 लाख रुपए की संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन पर कोई केस नहीं दर्ज है।

पटेलनगर पश्चिम से पार्षद आदेश कुमार गुप्ता बीजेपी से पहले विद्यार्थी परिषद और भाजयुमो में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 1969 में जन्मे गुप्ता की पढ़ाई लिखाई कन्नौज के स्थानीय स्कूल में हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की। इसी समय गुप्ता विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आ गए और यहां वे जिला प्रमुख से लेकर प्रदेश सहमंत्री तक रहे। इसके बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री रहे। कन्नौज से दिल्ली आकर भी वे बीजेपी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां संभालते रहे और 2018 में उत्तरी नगर निगम के मेयर बने। 

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से राजनीतिक गतिविधियों बंद होने और पूरा ध्यान लॉकडान की वजह से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने पर केंद्रित करने के बाद भाजपा में पहली बार संगठन स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई है। इन नियुक्तियों से संकेत मिलता है कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में ढील देने के बाद काफी हद तक राजनीतिक गतिविधियां सामान्य अवस्था में आ रही हैं। 

Web Title: Manoj Tiwari Replaced As Delhi BJP President Read his political journey

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे