लाइव न्यूज़ :

मुझे दुख होता है यह लिखा देखकर कि गोडसे एक देशभक्त है: ममता

By IANS | Updated: December 30, 2017 08:40 IST

"मैं हमेशा से इतिहासकारों..और सच के पक्ष में रही हूं। सच की जीत होनी चाहिए। इतिहास को विकृत करना और तथ्यों को गढ़ना एक बड़ा अपराध है।"

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इतिहास को विकृत करने की कोशिश को एक 'अपराध' करार दिया और कहा कि यह एक 'राजनैतिक प्रतिशोध' है। ममता ने 78वीं इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस में कहा, "मैं हमेशा से इतिहासकारों..और सच के पक्ष में रही हूं। सच की जीत होनी चाहिए। इतिहास को विकृत करना और तथ्यों को गढ़ना एक बड़ा अपराध है।"

मुख्यमंत्री ने 'इतिहास को फिर से लिखने की प्रवृत्ति' को एक राजनैतिक प्रतिशोध करार दिया। उन्होंने कहा, "..फिर हमारे विद्वान और इतिहासकार किस लिए? अगर हम अतीत नहीं देख सकते तो हम भविष्य का आकलन कैसे करेंगे। अगर आप राजनैतिक बदले की भावना के नाम पर इतिहास लिखना शुरू कर देंगे तो फिर हमारी भावी पीढ़ियों का क्या होगा?"

ममता ने इतिहासकारों के एक हिस्से द्वारा 'इतिहास को विकृत करने' को लेकर जताई गई चिंताओं के साथ सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा, "इतिहास सच है। यह हमारे दिलों को छूता है। आप अभिलिखित (रिकार्डेड) इतिहास को विकृत नहीं कर सकते। मुझे पता है कि इतिहासकार नाखुश हैं। मैं आज के हालात जानती हूं। हमें अपने संघीय ढांचे और संविधान पर गर्व करना चाहिए। सच को हमेशा सच रहना चाहिए।"

इस बात पर जोर देते हुए कि 'यह एक पार्टी का शासन (वन पार्टी रूल)' नहीं है, उन्होंने इतिहास को 'विकृत करने की कोशिशों' को 'एक सुनियोजित इरादे' से जोड़ा। ममता ने कहा, "मुझे दुख होता है यह देखकर कि दोबारा लिखा जाना (इतिहास का) जारी है। यह एक सोचा समझा मकसद है, जब हम देखते हैं कि महात्मा गांधी को देशभक्त नहीं भी बताया जा सकना संभव है जबकि गोडसे एक देशभक्त है।"

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीमहात्मा गाँधीआरएसएसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप