महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत का ट्वीट, '162 से ज्यादा, थोड़ा इंतजार करें और देखिए' 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 26, 2019 08:55 AM2019-11-26T08:55:33+5:302019-11-26T08:55:33+5:30

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद संजय राउत और भी ज्यादा हमलावर हो गए हैं। लगातार मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

maharashtra politics crisis updates sanjay raut tweet says 162 and more, just wait and watch | महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत का ट्वीट, '162 से ज्यादा, थोड़ा इंतजार करें और देखिए' 

शिवसेना प्रवक्ता व नेता संजय राउत

Highlightsइससे पहले  संजय राउत ने ट्वीट कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर हमला बोला था।संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल को सोमवार शाम को मुंबई के होटल में आकर शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के 162 विधायकों को देखना चाहिए। 

शिवसेना प्रवक्ता और नेता संजय राउत आज सुबह ट्वीट कर कहा कि 162 से ज्यादा, थोड़ा इंतजार करिए और देखिए। मालूम हो कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद संजय राउत और भी ज्यादा हमलावर हो गए हैं। लगातार मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। 

इससे पहले  संजय राउत ने ट्वीट कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर हमला बोला था। संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल को सोमवार शाम को मुंबई के होटल में आकर शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस के 162 विधायकों को देखना चाहिए। 


शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस मुंबई के एक पांच सितारा होटल में सोमवार की शाम को अपने 162 विधायकों की ‘‘परेड’’ की। शिवसेना के नेता संजय राउत ने ट्वीट कर राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से अपील की कि तीनों दलों के विधायकों की ‘‘परेड’’ को वह देखें।

राउत ने राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा था, ‘‘हम सब एक हैं और साथ हैं, हमारे 162 विधायकों को पहली बार शाम सात बजे ग्रांड हयात में देखिए, महाराष्ट्र के राज्यपाल खुद आएं और देखें।’’ राकांपा के एक नेता ने कहा, ‘‘जनभावना को अपनी तरफ करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जब हम 162 विधायकों का एक हॉल में परेड कराएंगे, तो पूरा देश देखेगा कि भाजपा राज्यपाल के पद का दुरुपयोग कर महाराष्ट्र में गंदा खेल कर रही है।’’ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के विधायक फिलहाल मुंबई के अलग-अलग होटलों में ठहरे हुए हैं। 

Web Title: maharashtra politics crisis updates sanjay raut tweet says 162 and more, just wait and watch

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे