लाइव न्यूज़ :

NCP विधायक दिलीप वालसे पाटिल होंगे महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, ठाकरे सरकार कल पेश करेगी विश्वास मत का प्रस्ताव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 15:34 IST

विधानभवन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को विश्वास मत पेश होने की ‘ज्यादा संभावना’’ है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे से तीन दिसंबर तक बहुमत साबित करने को कहा है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने महा विकास आघाडी नाम का गठबंधन बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना प्रमुख ठाकरे ने बृहस्पतिवार की शाम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया। इस बीच कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर सकती है।

विधानभवन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को विश्वास मत पेश होने की ‘ज्यादा संभावना’’ है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे से तीन दिसंबर तक बहुमत साबित करने को कहा है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने महा विकास आघाडी नाम का गठबंधन बनाया है।

शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने बृहस्पतिवार की शाम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी। ठाकरे के साथ ही, छह अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो-दो सदस्य शामिल थे। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने दोपहर 2 बजे के कुछ ही देर बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गए और अपना कार्यभार संभाला। कार्यालय के बाहर ‘उद्धव बाला साहेब ठाकरे’ नाम की एक प्लेट लगी है।

जब वे मंत्रालय पहुँचे, तो उन्होंने भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बांद्रा स्थित ठाकरे परिवार के निवास स्थान मातोश्री से मंत्रालय जाने के दौरान, वह रास्ते में दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक पर रुके और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने रात में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। ठाकरे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाडी’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं। 

टॅग्स :इंडियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाउद्धव ठाकरेशरद पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा