लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने उद्धव ठाकरे सरकार से एससी-एसटी के विकास के लिए माँगा पैसा

By शीलेष शर्मा | Updated: December 18, 2020 18:40 IST

महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने गठबंधन करके सरकार का गठन किया है। कांग्रेस के प्रभारी ने अगाड़ी सरकार से अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए पैसा मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देविभागों में खाली पड़े स्थानों पर भर्ती किया जाए। 28 नवंबर 2019 को उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन के साथ महाराष्ट्र में सरकार का गठन किया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अनुसूचित जाति और जनजाति के लिये उनकी आबादी के अनुपात में बजटीय आवंटन करने की मांग की है।

राज्य के प्रभारी एच के पाटिल ने यह माँग उठाते हुये कहा कि समय आ गया है जब महा अगाड़ी सरकार इन समुदायों को समाज के अन्य वर्गों की तरह जैसे  कर्नाटक और अविभाजित आंध्र  सरकारों ने कानूनी प्रावधानों से जोड़ कर बजटीय आवंटन को उसी वित्तीय वर्ष में उपयोग करने की व्यवस्था की महाराष्ट्र सरकार उसी प्रकार के प्रावधानों का अनुशरण करे। 

उन्होंने सरकारी अनुबंधों, और परियोजनाओं में  इन जातियों को आरक्षण दिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जैसा की यूपीए की सरकार ने केंद्र में सत्ता में रहते हुए की थी। पाटिल की यह भी मांग थी कि अनुसूचित जाति और जान जाति को समय सीमा के निर्धारण के साथ विभिन्न विभागों में खाली पड़े स्थानों पर भर्ती किया जाए। 

कांग्रेस की मांग थी कि अनुसूचित जाति और जान जाति  के लोगों को कौशल विकास के क्षेत्र में पारंगत  करने के लिए राज्य सरकार  तत्काल कदम उठाये और सुनिश्चित करे कि  प्राथमिकता के आधार पर उन्हें होस्टल, वजीफ़ा और आवासी स्कूलों को विकसित कर इन वर्गों को ज़रूरी सुविधाएँ उपलब्ध करायी  जाएँ।   

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा