लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे 30 दिसंबर को करेंगे कैबिनेट विस्तार, डिप्टी सीएम बन सकते हैं अजित पवार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 24, 2019 08:32 IST

एनसीपी नेता शरद पवार ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रालयों का आवंटन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है.

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार पहले भी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं.उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

महाराष्ट्र कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार 30 दिसंबर को होने की संभावना है. पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल हो सकते हैं. कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शाम को यहां सह्याद्री अतिथि गृह में लगभग एक घंटे तक चर्चा की.

एनसीपी के सूत्रों ने बताया कि बैठक में सहयोगी पार्टी कांग्रेस का कोई नेता मौजूद नहीं था. जब उनसे कैबिनेट विस्तार की सही तारीख के बारे में पूछा गया तो एनसीपी नेता ने कहा,''इसके 30 दिसंबर को होने की संभावना है और अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. कांग्रेस के साथ चर्चा करने के बाद यह कवायद तेज की जाएगी.''

बैठक के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता और गृह मंत्री एकनाथ शिंदे ने एक मराठी समाचार चैनल को बताया कि मुख्यमंत्री कैबिनेट विस्तार के बारे में आधिकारिक सूचना देंगे. इससे पहले दिन में एनसीपी नेता शरद पवार ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रालयों का आवंटन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. हम भी इंतजार कर रहे हैं, जब हमारे सहयोगियों को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या एनसीपी के मंत्रियों की सूची तैयार है तो पवार ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी चीज को अंतिम रूप देने में अधिक समय नहीं लेती है.

टॅग्स :लोकमत समाचारअजित पवारशरद पवारमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा