लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले‘महागठबंधन’ सहयोगियों ने की बातचीत , CPI ने और सीटें मांगी

By भाषा | Updated: November 11, 2018 01:34 IST

तेलंगाना में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाकपा की उसके हिस्से की सीटें बढा़ने की मांग के बीच शनिवार को चर्चा की।

Open in App

 तेलंगाना में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाकपा की उसके हिस्से की सीटें बढा़ने की मांग के बीच शनिवार को चर्चा की।

महागठबंधन में कांग्रेस, तेदेपा, भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) शामिल है।भाकपा ने कांग्रेस द्वारा तीन सीटें दिये जाने पर असंतोष जताया था। भाकपा ने कहा कि उसे उम्मीद है कि बढ़ोतरी की उसकी मांग पर विचार किया जाएगा।

भाकपा प्रदेश सचिव सी वेंकट रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ही थे जिन्होंने गंठबंधन बनाया। गठबंधन रहेगा। हम निश्वित रूप से सीटों के समायोजन में सफल होंगे। हम आशावाद के साथ आगे बढ़ेंगे।’’ 

भाकपा ने शुक्रवार को कहा कि उसने पांच सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। तेदेपा तेलंगाना इकाई अध्यक्ष एल रमन्ना ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी एक योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहते हैं। 

कांग्रेस के तेलंगाना मामलों के प्रभारी आर सी खुंटिया ने कहा था कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 10 नवम्बर को जारी करेगी। हालांकि बातचीत के बेनतीजा रहने की वजह से इसे टाल दिया गया। 

प्रदेश में विधानसभा की 119 सीटें हैं। कांग्रेस ने कहा था कि उसने 25 सीटें छोड़ने का निर्णय किया है जिसमें 14 तेदेपा, आठ सीटें टीजेएस और तीन भाकपा के लिए।

इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि चुनाव आयोग ने एक आदेश जारी करके तेलंगाना में एक्जिट पोल कराने और उसके परिणाम प्रकाशित करने पर 12 नवम्बर को सुबह सात बजे से सात दिसम्बर को शाम साढ़े पांच बजे तक रोक लगा दी है।  

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा