Madhya Pradesh crisis: शिवराज सिंह चौहान बोले- कमलनाथ को हम नहीं कांग्रेस ने दिया धोखा, अपने बोझ से गिरी है एमपी सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 20, 2020 05:50 PM2020-03-20T17:50:36+5:302020-03-20T17:50:36+5:30

सरकार गिराने के लिए भाजपा द्वारा षडयंत्र किए जाने के कमलनाथ के आरोपों पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 13 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चौहान ने कहा, ‘‘भाजपा कभी सत्ता गिराने बचाने के खेल में नहीं रही। अपने बोझ से यह (कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत) सरकार गिरी है।’’

MadhyaPradesh BJP MLAs show victory sign at the state Assembly in Bhopal | Madhya Pradesh crisis: शिवराज सिंह चौहान बोले- कमलनाथ को हम नहीं कांग्रेस ने दिया धोखा, अपने बोझ से गिरी है एमपी सरकार

कांग्रेस के मित्र ही प्रदेश की बदहाली देखकर नाराज हो गए। (photo-ani)

Highlights ‘‘यह सरकार अपने अंतर्द्वंद से गिरी है। (कांग्रेस नेताओं में) आंतरिक कलह के कारण गिरी है।’’ मेरी सरकार को अस्थिर कर भाजपा प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के साथ विश्वासघात कर रही है।

भोपालः पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने अंतर्विरोधों के कारण अगर सरकार गिर जाए और कांग्रेस के मित्र ही अगर संतुष्ट नहीं रह पाए तो हम कुछ नहीं कर सकते। भाजपा कभी भी सरकार गिराने और बचाने के खेल में नहीं रही। कांग्रेस के मित्र ही प्रदेश की बदहाली देखकर नाराज हो गए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से कमलनाथ के इस्तीफे के बाद पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की सरकार अपने बोझ से गिरी है। सरकार गिराने के लिए भाजपा द्वारा षडयंत्र किए जाने के कमलनाथ के आरोपों पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं 13 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चौहान ने कहा, ‘‘भाजपा कभी सत्ता गिराने बचाने के खेल में नहीं रही। अपने बोझ से यह (कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत) सरकार गिरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार अपने अंतर्द्वंद से गिरी है। (कांग्रेस नेताओं में) आंतरिक कलह के कारण गिरी है।’’ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से ठीक पहले कमलनाथ ने यहां मुख्यमंत्री निवास पर प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया था, ‘‘मेरी सरकार को अस्थिर कर भाजपा प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। उसे यह भय सता रहा है कि यदि मैं प्रदेश की तस्वीर बदल दूंगा तो प्रदेश से भाजपा का नामोनिशान मिट जाएगा।’’

इसके अलावा, कमलनाथ ने कहा, ‘‘किस प्रकार करोड़ों रुपये खर्च कर प्रलोभन का खेल खेला गया जनता द्वारा नकारे गए एक तथाकथित महत्वाकांक्षी, सत्तालोलुप ‘महाराज’ (ज्योतिरादित्य सिंधिया) और उनके द्वारा प्रोत्साहित 22 लोभियों के साथ मिलकर भाजपा ने खेल रच लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की। इसकी सच्चाई थोड़े ही समय में सभी के सामने आएगी।’’ 

Web Title: MadhyaPradesh BJP MLAs show victory sign at the state Assembly in Bhopal

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे