MP Taza Khabar: सियासी संकट के बीच बोले स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति, फ्लोर टेस्ट में जो बहुमत साबित करेगा सत्ता उसकी होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 12, 2020 10:49 AM2020-03-12T10:49:03+5:302020-03-12T10:51:54+5:30

MP Taza Khabar: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति कहा है कि अब जो होगा फ्लोर टेस्ट के बाद होगा वो भी नियम के अनुसार होगा। सत्ता में वही होगा जो बहुमत साबित करेगा। 16 मार्च को बजट सत्र शुरू होने के बाद फ्लोर टेस्ट किया जाएगा।

Madhya pradesh: I will go by the rule book who proves majority in floor test says Speaker Narmada Prasad | MP Taza Khabar: सियासी संकट के बीच बोले स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति, फ्लोर टेस्ट में जो बहुमत साबित करेगा सत्ता उसकी होगी

स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति (file photo)

Highlightsमध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति पर टिकी सबकी निगांहे। 16 मार्च को बजट सत्र शुरू होने के बाद फ्लोर टेस्ट में होगा मध्य प्रदेश के कुर्सी का फैसला।

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच अब सबकी निगाहें मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति पर टिकी हैं। स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति कहा है कि अब जो होगा फ्लोर टेस्ट के बाद होगा वो भी नियम के अनुसार होगा। सत्ता में वही होगें जो बहुमत साबित करेगा। 16 मार्च को बजट सत्र शुरू होने के बाद फ्लोर टेस्ट किया जाएगा। प्रजापति ने कहा कि विधायकों को व्यक्तिगत रूप से उनके सामने उपस्थित होना होगा। 

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद 2019 में स्पीकर चुने जाने के बाद सदन में अपने काम को लेकर बहुत सख्त हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद विधानसभा का पहले सत्र में विपक्ष के बीच नोक-झोक हो गई थी। जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने सही तरीके से व्यवहार न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि आप एक अध्यक्ष की तरह व्यवहार नहीं कर रहे हैं। आप एक डॉन की तरह व्यवहार कर रहे हैं। आप हमें धमकी दे रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसके अलावा, स्पीकर ने अक्सर सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों और यहां तक ​​कि मंत्रियों की खिंचाई करते थे।  साथ ही आपस में हंगामा कर रहे विधायकों को कई बार चेतावनी भी दे चुके हैं। नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उनके शख्ती के लिए भी जाना जाता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा है कि नियम से सारे कार्य होंगे। 

 61 वर्षीय कांग्रेस विधायक, प्रजापति पहली बार 1985 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। प्रजापति एक ठेकेदार के बेटे है। उन्होंने कॉलेज में हॉकी में काफी कई उपलब्धियां हासिल की थी। इसके अलावा वह  इंदौर विश्वविद्यालय की हॉकी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 

Web Title: Madhya pradesh: I will go by the rule book who proves majority in floor test says Speaker Narmada Prasad

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे