लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश सियासी घटनाक्रम: बीजेपी विधायकों को लेकर निकलींं पांच बसें, विधायक गा रहे- बुरा न मानो होली है, देखें VIDEO

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 10, 2020 23:23 IST

एक बस में बीजेपी के विधायक राज्य के सियासी घटनाक्रम पर गाते दिखे- ''बुरा न मानो.. होली है..।''

Open in App

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय के पास पांच बसें तैयार खड़ी दिखाई दीं। बसों में बीजेपी विधायक इकट्ठा होते दिखे। इसके बाद बसें एयरपोर्ट के लिए निकलीं। एक बस में बीजेपी के विधायक राज्य के सियासी घटनाक्रम पर गाते दिखे- ''बुरा न मानो.. होली है..।'' इसके अलावा समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में वे होली के फिल्मी गाने भी गाते भी दिख रहे हैं। 

बीजेपी के एक विधायक विजय शाह ने कहा, ''हम या तो बेंगलुरु जा रहे हैं या दिल्ली।''

इसी बीच भोपाल हवाई अड्डे पर बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा, ''यह शुरुआत है इस प्रकार सिंधिया जी की, यह अन्य प्रदेशों में भी जाएगी।''

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सूबे के सियासी घटनाक्रम पर अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा, ''कुछ भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम बहुमत साबित कर देंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।''

बता दें कि मंगलवार (10 मार्च) को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और उनके साथ ही पार्टी के 22 और विधायकों ने इस्तीफा दिया, जिसके बाद राज्य की सियासत में एकदम से घटनाक्रम बदला है और इसी के साथ राजनीतिक समीकरण भी। सिंधिया ने मंगलवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। अभी उनकी बीजेपी में शामिल होना बाकी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन