लाइव न्यूज़ :

शिवराज कैबिनेट विस्तारः कांग्रेस ने कहा- मंत्रिमंडल का मंथन चले जा रहा है, कौन कितना 'अमृत' पिएगा आज पता चलेगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 2, 2020 08:12 IST

मध्य प्रदेशः मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बुधवार रात को मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी के विभिन्न विधायकों से चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। 

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह 11 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। इस बीच प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। 

सज्जन सिंह वर्मा ने गुरुवार सुबह ट्वीट करते हुए कहा, 'मंत्रिमंडल का मंथन चले जा रहा है, कौन कितना 'अमृत' पिएगा यह तो आज पता चल ही जाएगा लेकिन मंथन से जो 'विष' निकलेगा उसे भोली भाली जनता को ही पीना होगा। ऐसा ही होता है जब लोकतंत्र की हत्या कर खरीद फरोख्त से सरकार बनती है।'

दरअसल, बीते दिन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई दिन से हो रहे मंथन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में चौहान ने मीडिया से कहा, 'मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं।' सज्जन सिंह वर्मा ने उनके इसी बयान को लेकर हमला किया। बता दे, सीएम चौहान के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार होगा और इसमें करीब दो दर्जन मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।

शिवराज सिंह ने 23 मार्च को ली थी सीएम पद की शपथ

शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को अकेले मुख्यमंत्री की शपथ ली थी और कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाते रहे। बाद में 21 अप्रैल को पांच सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन कर सके थे, जिनमें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत शामिल हैं। 

दो दर्जन मंत्री हो सकते हैं शामिल

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में करीब दो दर्जन मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मार्च माह में कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए नौ पूर्व विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बुधवार रात को मुख्यमंत्री निवास पर पार्टी के विभिन्न विधायकों से चर्चा की।

कांग्रेस के 22 विधायकों ने दिया था इस्तीफा

बीजेपी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आज सुबह भोपाल पहुंचेंगे। मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों के राज्य विधानसभा से त्यागपत्र देने से कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गई थी और चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी थी। वे रिकॉर्ड चौथी बार प्रदेश के मुखिया बने हैं। कांग्रेस के अधिकांश बागी विधायक, जिन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियां आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार लाने में देती हैं महत्वपूर्ण योगदान, मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा