लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार छोड़ना चाहते है पद, CM शिवराज सिंह चौहान से जताई अपनी इच्छा

By स्वाति सिंह | Updated: April 18, 2018 12:13 IST

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से खुद को पदभार मुक्त करने का अनुरोध किया है।

Open in App

भोपाल, 17 अप्रैल: मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मंगलवार को अपना पद छोड़ने की बात कही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से खुद को पदभार मुक्त करने का अनुरोध किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नंदकुमार सिंह चौहान बताया कि मैंने पिछले चार सालों तक मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के पद पर अपनी सेवा दी। अब मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम करना चाहता हूं। मैं पिछले 4 सालों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहीं जा पाया। मैंने मुख्यमंत्री से बात की और मुझे पार्टी के पद से मुक्त कर देने के लिए कहा है।" 

बता दें कि अभी हाल ही में नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा था, 'जय श्रीराम का नारा लगाकर यह कृत्य ( कठुआ बलात्कार - हत्या ) लोगों को बांटने के लिए पाकिस्तानी एजेंटों ने किया होगा।' वह संसद के बजट सत्र में काम न होने देने के खिलाफ यहां आयोजित अनशन में भाग ले रहे थे। वह उन खबरों के बारे में बोल रहे थे जिनमें कहा गया है कि घटना के बाद 'जय श्रीराम' के नारे लगाए गए। 

चौहान ने कहा था, 'यदि लड़की से बलात्कार पर जय श्रीराम के नारे लगाए गए तो यह काम पाकिस्तानी एजेंटों ने किया होगा जो हमारे बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं।' उन्होंने कहा था कि कश्मीर में हिन्दू एक प्रतिशत से भी कम हैं। वे मुंह तक नहीं खोल सकते हैं , तब वे ये नारे कैसे लगा सकते हैं ? गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं। ऐसे में चौहान के इस्तीफे को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है