लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2020: 19 को सेंट्रल हाल में मतदान, तीन सीट चार प्रत्याशी मैदान में,  ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह में टक्कर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 4, 2020 16:49 IST

विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह  के अनुसार विधान सभा के  सदस्यों को परिवर्तित मतदान स्थल एवं तिथि  के संबंध में भी सूचित कर दिया गया है. विधानसभा के वर्तमान में निर्वाचित 206 सदस्य शुक्रवार,  19 जून, को प्रात: 9 बजे से अपराह्न 4  बजे तक मतदान करेंगे और तत्पश्चात सायं 5  बजे से मतगणना होगी.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के ज्योतिरादित्य  सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह एवं फूलसिंह बरैया मैदान में हैं. इन सीटों पर पूर्व में निर्वाचित दिग्विजय सिंह, प्रभात झा तथा सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल गत 9 अप्रैल, को समाप्त हो चुका है.

भोपालः मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिये रिक्त हुए तीन स्थानों पर चुनाव  के लिए  19 जून को विधानसभा के सेंट्रल हाल में मतदान होगा. राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए  कांग्रेस और भाजपा से दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं.  

राज्यसभा निर्वाचन हेतु रिटर्निंग आफिसर एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह  के अनुसार विधान सभा के  सदस्यों को परिवर्तित मतदान स्थल एवं तिथि  के संबंध में भी सूचित कर दिया गया है. विधानसभा के वर्तमान में निर्वाचित 206 सदस्य शुक्रवार,  19 जून, को प्रात: 9 बजे से अपराह्न 4  बजे तक मतदान करेंगे और तत्पश्चात सायं 5  बजे से मतगणना होगी.

गौरतलब है कि राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए  तीन रिक्त सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिरादित्य  सिंधिया एवं सुमेर सिंह सोलंकी तथा कांग्रेस के दिग्विजय सिंह एवं फूलसिंह बरैया मैदान में हैं. जिन तीन रिक्त सीटों के लिए निर्वाचन होना है. इन सीटों पर पूर्व में निर्वाचित दिग्विजय सिंह, प्रभात झा तथा सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल गत 9 अप्रैल, को समाप्त हो चुका है.  

नरोत्तम ने कहा हर समय फूल खिले

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा बोले हम चाहते हर समय फूल खिले.  उनका इशारा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी फूल सिंह बरैय्या की ओर था. भाजपा राज्यसभा की दोनों सीटों पर चुनाव जीतेगी, हमें कोई तैयारी की आवश्यकता नहीं है, चिंता वह करें जिन्हें 1 सीट मिलने वाली है.

दरअसल राज्य सभा के चुनावी मैदान में कांग्रेस के तरफ से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैय्या मैदान में हैं. लेकिन कांग्रेस के पास विधायकों की जो संख्या है. उसके अनुसार दिग्विजय सिंंह और फूल सिंह बरैय्या में से कोई एक ही आज जीतने की स्थिति में हैं. इसी को लेकर गृहमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह के स्थान पर फूल सिंह बरैय्या को लेकर अपनी राय व्यक्त की.

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में 24 स्थानों पर होने वाले उपचुनाव में प्रशांत किशोर के कांग्रेस के लिए काम ना करने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है. ऐसे जहाज पर  डूबते जहाज पर कोई भी नहीं बैठता चाहता. डा. मिश्रा ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ग्वालियर चंबल में आधारहीन नेताओं को फ्रंट में लाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस को ऐसे में असफलता ही हाथ लगेगी.  

टॅग्स :मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथभोपालसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा