लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से पहले कांग्रेसियों की गिरफ्तारी, काले झंडे दिखाने की थी तैयारी

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 17, 2020 15:00 IST

जिस तरह से मेरी दादी और पिता ने सदैव सत्य के मार्ग पर चलते हुए जनता जनार्दन की सेवा की है, उसी प्रकार मैं भी सदैव सत्य के झंडे को ऊँचा रखते हुए, जनहित के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगाI

Open in App
ठळक मुद्देपूरी प्लानिंग भी कर ली लेकिन बिना अनुमति के उनके धरने को पुलिस ने हटा दिया और कांग्रेसी नेता चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें शांत किया.कांग्रेसियों ने सिंधिया के विरोध में अरविंदो चौराहे पर एक टेंट लगाया था. बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे. सिंधिया के आने के पहले ही पुलिस ने कांग्रेसियों को टेंट सहित वहां से हटा दिया.

इंदौरः कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के इन्दौर आगमन के पहले ही शहर की राजनीतिक फिज़ा गर्म हो गयी. गुस्साए कांग्रेसी उन्हें काले झंडे दिखाने पर अड़े रहे इसके लिए उन्होंने विधानसभा -2 में हस्ताक्षर अभियान के जरिए पूरी प्लानिंग भी कर ली लेकिन बिना अनुमति के उनके धरने को पुलिस ने हटा दिया और कांग्रेसी नेता चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर लिया.

जिससे कार्यकर्ता आक्रोशित हो कर हंगामा करने लगे.  पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें शांत किया.कांग्रेसियों ने सिंधिया के विरोध में अरविंदो चौराहे पर एक टेंट लगाया था. यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे. सिंधिया के आने के पहले ही पुलिस ने कांग्रेसियों को टेंट सहित वहां से हटा दिया.

इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया. कहा कि काले झंडे दिखाने से पहले हमारी गिरफ्तारी दिखा रही है कि सरकार कितनी चिंतित है. हंगामा कर रहे कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी भांजी और उन्हें पुलिस वैन में बिठा लिया.

इस दौरान विधानसभा - 2 के पार्षद चिंटू चौकसे ने अपनी और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया. कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने चौकसे की गिरफ्तार को लेकर कहा कि यह गलत है. हम विपक्ष में हैं. हमारा काम विरोध करना है. सभी कांग्रेस एक साथ हैं. यदि हमारे विरोध करने पर हमें गिरफ्तार किया जाएगा तो एक नहीं हम 100 बार गिरफ्तारी देने को तैयार हैं.

गौरतलब है कि भाजपा में आने के बाद सिन्धिया का यह पहला शहर आगमन है. इन्दौर में बड़ी संख्या में उनके समर्थक है. वे यहाँ भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करेगें और उपचुनाव को लेकर चर्चा करेगें. यही नहीं वे सम्भगीय भाजपा कार्यालय भी जाएंगे. इन्दौर जिले के सांवेर सीट से उनके खास समर्थक जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट उपचुनाव लड़ रहे है. इस सीट की जवाबदारी भाजपा संगठन ने क्षेत्र क्रमांक दो के विधायक रमेश मेन्दोला को सौंपी है.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा