लाइव न्यूज़ :

गांधी परिवार और कांग्रेस पर तंज, नरोत्तम मिश्रा बोले-यूज एंड थ्रो की स्थिति हमेशा

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 26, 2020 18:20 IST

कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम कह रहे हैं, हुआ है और वे कह रहे हैं नहीं हुआ. इसमें उलझने के बजाय कांग्रेस जनता के बीच जाए और सही आंकलन करें पता चल जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस में अभी दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन की बात उठ रही हैं, अब यह बयार आने वाली हैं. इसमें उलझने के बजाय कांग्रेस जनता के बीच जाए और सही आंकलन करें पता चल जाएगा. आपने कहा कि संघ का देश के बारे में क्या नजरिया है जो इस बात को समझ जाएगा वह सब को समझ जाएगा.

भोपालः मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में यूज एंड थ्रो की स्थिति सदैव से रखी है. कांग्रेस में अभी दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन की बात उठ रही हैं, अब यह बयार आने वाली हैं.

डा. मिश्रा ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि या तो गांधी विहीन कांग्रेस हो रही हैं या कांग्रेस विहीन भारत होने जा रहा हैं. भाजपा द्वारा चलाए गए तीन दिन के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर आज मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम कह रहे हैं, हुआ है और वे कह रहे हैं नहीं हुआ. इसमें उलझने के बजाय कांग्रेस जनता के बीच जाए और सही आंकलन करें पता चल जाएगा.

कांग्रेस की वर्तमान स्थिति को लेकर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि

 नाजो अंदाज से कहते हैं कि जीना होगाजहर भी देते हैं तो कहते हैं कि पीना होगाजब पीते हैं तो कहते हैं कि मरना भी नहींजब मरते हैं तो कहते हैं  कि जीना होगा.कांग्रेस की आज यही स्थिति हो गई है.

संघ का नजरिया समझा वह सबको समझ जाएगा :  

आपने कहा कि संघ का देश के बारे में क्या नजरिया है जो इस बात को समझ जाएगा वह सब को समझ जाएगा. कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मध्यप्रदेश के सैनिक  मनीष कारपेंटर की शहादत को नमन  करते हुए डा. मिश्रा ने कहा कि सरकार  उनके परिजनों से चर्चा कर एक सदस्य को नौकरी देगी  इसके साथ ही शहीद के परिजनों को सम्मान निधि के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जायेंगे.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरएसएसकांग्रेसशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा