लाइव न्यूज़ :

कोरोना से डरें नहीं, सावधानी रखें, कोविड उपचार करा रहे एमपी सीएम ने अस्पताल से कहा-कोई काम रुकेगा नहीं

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 28, 2020 19:48 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वस्थ हैं। खांसी लगभग समाप्त हो गई है। बुखार भी नहीं आ रहा है। वे अस्पताल से ही आवश्यक कार्य कर रहे हैं। जनता के कार्य अनवरत जारी रहेंगे, कोई काम रुकेगा नहीं। सरकार पूरी सजगता से कार्य कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना से पीड़ित होने के बाद राजधानी के चिरायु अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं और वहीं से सरकार चला रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि वह अस्पताल में अपनी चाय स्वयं बना रहे हैं तथा अपने कपड़े भी स्वयं धो रहे हैं।हाथ में फैक्चर हो जाने के बाद एक हाथ की मुट्ठी वे पूरी तरह बंद नहीं कर पाते थे।

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अस्पताल से ही मध्य प्रदेश की पहली वर्चुअल केबिनेट संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से डरें नहीं सावधानी रखें। थोड़े भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श लें। यह लाइलाज बीमारी नहीं है। सर्दी जुकाम और बुखार की तरह ही है, सचेत रहकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वस्थ हैं। खांसी लगभग समाप्त हो गई है। बुखार भी नहीं आ रहा है। वे अस्पताल से ही आवश्यक कार्य कर रहे हैं। जनता के कार्य अनवरत जारी रहेंगे, कोई काम रुकेगा नहीं। सरकार पूरी सजगता से कार्य कर रही है। ग़ौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना से पीड़ित होने के बाद राजधानी के चिरायु अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं और वहीं से सरकार चला रहे हैं।

अस्पताल में खुद कपड़े धो रहा हूं

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह अस्पताल में अपनी चाय स्वयं बना रहे हैं तथा अपने कपड़े भी स्वयं धो रहे हैं। किसी दूसरे को संक्रमण ना लगे इसके लिए आवश्यक है कि यथासंभव अपने काम कोरोना संक्रमित स्वयं करें। उन्होंने बताया कि कपड़े धोने से उन्हें एक लाभ हुआ है। उनके हाथ में फैक्चर हो जाने के बाद एक हाथ की मुट्ठी वे पूरी तरह बंद नहीं कर पाते थे। इसके लिए उन्होंने फिजियोथेरेपी भी कराई परंतु अब कपड़े धोने से मुट्ठी बंद होने लगी है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने बताये अपने अनुभव

मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत समय में हुए हाथ के ऑपरेशन पर कहा कि कपड़े धोने से हाथ में आराम मिल रहा है औऱ अब मुट्टी ठीक तरह से बंद होने लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हमें अपने छोटे-मोटे काम स्वयं करते रहना चाहिए।

आपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से चौहान ने कहा कि कोरोना से बिल्कुल घबराने को जरूरत नहीं है, समय पर सचेत होकर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।कोरोना समय पर पता चल जाए तो लाइलाज़ बीमारी नहीं है, सर्दी, ज़ुखाम और बुखार की तरह ही है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इस संक्रमण से डर तभी है जब यह लंग्स तक पहुँच जाए।यदि किसी को लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सकों का परामर्श लें जिससे इस पर नियंत्रण किया जा सके। मुख्यमंत्री ने  वर्चूअल बैठक के दौरान  मंत्रियों से संवाद कर कोरोना की स्थिति का जायज़ा भी लिया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा