लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला, अशोक सिंह ने कहा- न्याय नहीं तो करेंगे प्रदर्शन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2024 17:31 IST

Lok Sabha Elections 2024: जल्द ही सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले समय में वह सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश को जनता तक पहुंचाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी सुरक्षा के लिए  पीएमओ तक अपनी आवाज उठाएंगे।नुकसान देखते हुए उनकी तरफ से आए दिन धमकियां मिल रहीं हैं। चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश रच रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2024: समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा को लेकर मंगलवार को संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके बहुत सारे राज जानते हैं और पोल खुलने के भय से उन्होंने एसवीकेपी के राष्ट्रीय महासचिव पर अपने गुंडों से हमला कराया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और वह अपनी सुरक्षा के लिए  पीएमओ तक अपनी आवाज उठाएंगे।

बाद में अशोक सिंह जंतर-मंतर पहुंचकर पत्रकारों को संबोधित किया और जल्द से जल्द सुरक्षा की मांग की। समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस के रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बसपा नेता के साथ वह काफी समय तक काम कर चुके हैं उनके बहुत सारे राज जानते हैं।

नई पार्टी बनाने पर अपना नुकसान देखते हुए उनकी तरफ से आए दिन धमकियां मिल रहीं हैं। इसलिए ही उनके साथियों पर हमला कराया गया। अशोक सिंह ने कहा कि चुनाव में उतरने से रोकने के लिए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, तभी से उनको चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश रच रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में हुए हमले के बाद किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें गृह मंत्रालय आकर अपनी आवाज उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जल्द ही सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले समय में वह सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश को जनता तक पहुंचाएंगे। जल्दी वह इस संबंध में चुनाव आयोग से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे।

टॅग्स :दिल्लीPoliceनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतUP: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने में नोएडा पहले और लखनऊ दूसरे स्थान पर, राज्य में दस माह में 1.27 करोड़ लोगों का चालन, इनमें एक भी पुलिसवाला नहीं

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा