लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर नहीं मिलाएंगे बीजेपी से दोबारा हाथ, I-PAC ने कहा- सभी दलों से कर रहे हैं मुलाकात

By स्वाति सिंह | Updated: February 27, 2018 14:57 IST

Lok Sabha elections 2019: आईपीएसी के सीनियर अधिकारी ने बताया कि प्रशांत किशोर लगातार सभी प्रमुख पार्टियों से मिल रहें हैं लेकिन इसका बीजेपी के सदस्यों से हालिया बातचीत पर कुछ मतलब नहीं निकला जाना चाहिए। 

Open in App

नई दिल्ली, 27 फरवरी: इंडियन पोलिटकर एक्शन कमेटी (आईपीएसी) कार्रवाई समिति ने मंगलवार (27 फ़रवरी) को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीजेपी में वापसी की खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऐतिहासिक जीत हुई थी। माना जाता है कि इस जीत में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपना अहम योगदान दिया था। हालांकि इस चुनाव के बाद प्रशांत किशोर बीजेपी से अलग हो गए थे। लेकिन मीडिया में आई कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा था कि लोकसभा चुनाव 2019 में प्रशांत किशोर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। 

जी न्यूज के मुताबिक आईपीएसी के सीनियर अधिकारी ने बताया कि प्रशांत किशोर के बीजेपी से जुड़ने की खबर बेबुनियाद है। उन्होंने बताया की वह लगातार सभी प्रमुख पार्टियों से मिल रहें हैं लेकिन बीजेपी के सदस्यों से उनकी हालिया बातचीत का कुछ मतलब नहीं निकला जाना चाहिए। गौरतलब है कि गुजरात 2012 के विधानसभा चुनाव से लेकर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का श्रेय प्रशांत किशोर को ही दिया जाता है लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी और प्रशांत किशोर के बीच दूरी बढ़ गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और किशोर के बीच 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कई बार मुलाकात हो चुकी है। पीएम मोदी और किशोर पिछले 6 महीने से संपर्क में हैं।बीजेपी से अलग होने के बाद 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को जीत दिलाई।  इसके बाद 2017 में प्रशांत कांग्रेस से जुड़े। पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रशांत ने रणनीति बनाई।  इसके बाद पंजाब में कांग्रेस ने 77 सीट मिली, हालांकि उत्तर प्रदेश में उनकी रणनीति का असर नहीं दिखा।  अब माना जा रहा है कि यह बीजेपी का साथ देंगे।  लेकिन यह इस बात की अभी पुष्टि नहीं की जा सकती।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

राजनीति अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब