लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव ने कहा, 'मोदी ने प्यासे बुंदेलखण्ड के लिये कुछ नहीं किया'

By भाषा | Updated: April 26, 2019 14:27 IST

लौकसभा चुनाव 2019: अखिलेश ने बुंदेलखंड में एक चुनावी जनसभा में कहा कि कुछ ही दिन पहले यहां आये मोदी गुजरात के जलसंकटग्रस्त कच्छ की कहानी सुनाकर गये थे। कह रहे थे कि जहां पर कभी लोगों को पानी नहीं मिलता था, अब वहां के लोगों का जीवन बदल गया है।

Open in App

सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के कच्छ की खुशहाली की कहानी सुनाकर गये प्रधानमंत्री ने प्यासे बुंदेलखण्ड की दुश्वारी दूर करने के लिये कुछ नहीं किया। 

अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि कुछ ही दिन पहले यहां आये मोदी गुजरात के जलसंकटग्रस्त कच्छ की कहानी सुनाकर गये थे। कह रहे थे कि जहां पर कभी लोगों को पानी नहीं मिलता था, अब वहां के लोगों का जीवन बदल गया है। मगर, सचाई यह है कि उन्होंने प्यासे बुंदेलखण्ड के लिये कुछ भी नहीं किया। 

उमा भारती पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि चौकीदार वाली बात बाद में आयेगी, लेकिन सोचो, क्या आप लोग वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी के वादों को भूल गये हैं। हम झांसी और आसपास के लोगों से पूछना चाहते हैं कि पिछले पांच साल में आपके जीवन में क्या बदलाव आया। सपा अध्यक्ष ने क्षेत्रीय भाजपा सांसद उमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा ''याद कीजिये वह पानी वाले विभाग की मंत्री थीं। 

गंगा सफाई को लेकर पीएम मोदी पर हमला 

उनके पास गंगा सफाई की जिम्मेदारी थी, कहा था कि अगर गंगा साफ नहीं हुई तो वह पता नहीं क्या कर देंगी, हम कह भी नहीं सकते। खैर अभी तो बुंदेलखण्ड में पानी नहीं है। डूबने के लिये तुम्हें कहीं और जाना होगा। उनकी हिम्मत नहीं पड़ी कि अपनी झांसी की जनता का सामना कर लें।'' उन्होंने कहा ''एक अपने प्रदेश में बाबा मुख्यमंत्री भी हैं। पहली बार जब बाबा मुख्यमंत्री आपके यहां आये थे, तो बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस—वे बनवाने और झांसी में मेट्रो स्टेशन बनवाने की बात कहकर गये थे। कल तक तो हमें बाबाओं पर बहुत भरोसा था लेकिन अब पता नहीं हमें उन पर भरोसा रहेगा या नहीं। आप लोग बताइये कि कहां है मेट्रो स्टेशन ?, हम भी मेट्रो पर बैठना चाहते हैं।'' 

अखिलेश ने कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री सड़क और एक्सप्रेसवे के बारे में कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि हम बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस—वे बना देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पिछली सपा सरकार ने झांसी में विकास कार्यों के लिए जितना धन देना था, दे दिया लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी तक अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवनरेंद्र मोदीबुंदेलखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा