लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने जेल से संदेश भेजकर करवाया ट्वीट, कहा- सोने की तरह तपकर निकलेंगे

By स्वाति सिंह | Updated: December 30, 2017 19:45 IST

लालू ने यह जताने की कोशिश की है कि सोना जिस तरह आग में तपकर और खरा होता है, उसी तरह वह भी जेल से बाहर निकलने पर और मजबूत होंगे। 

Open in App

चारा घोटाले के एक मामले में दोषी साबित होने के बाद लालू प्रसाद यादव अभी रांची की जेल में हैं।  लालू जेल में हैं मगर उनके ट्विटर हैंडल से अभी भी ट्वीट आ रहें हैं। लालू ने शनिवार को ट्वीट करते हुए खुद को 'सोना' बताया। जेल जाने के बाद अपने दूसरे ट्वीट में लालू ने इशारों ही इशारों में अपने समर्थकों को दिए संदेश में जेल से निकलने पर मजबूत होने का दावा करते हुए लिखा, "सोने को तपाया जाता है, तो उसका क्या होता है?"

लालू ने यह जताने की कोशिश की है कि सोना जिस तरह आग में तपकर और खरा होता है, उसी तरह वह भी जेल से बाहर निकलने पर और मजबूत होंगे। 

लालू फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। 

उन्होंने जेल जाने के बाद अपने पहले ट्वीट में लिखा था, "प्रिय साथियों, कारागार प्रवास के दौरान मेरे ट्विटर हैंडल का संचालन मेरा कार्यालय और परिवार के सदस्य करेंगे। समय-समय पर मुलाकातियों के मार्फत कार्यालय को संदेश पहुंचेगा, जो आपके पास ट्विटर या अन्य विधा से पहुंच जाएगा। संगठित रहिए, सचेत रहिए।" 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारचारा घोटालासीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया