लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर ट्वीट कर सीएए पर उनके फैसले के लिए दिया धन्यवाद, कहा-"बिहार में नहीं लागू होगा CAA-NRC"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 13:19 IST

किशोर ने संसद में पारित संशोधित नागरिकता कानून का भी कड़ा विरोध किया था। किशोर पर पलटवार करते हुए सुशील मोदी ने सोमवार को कुछ ट्वीट कर कहा था कि विधानसभा चुनाव ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।किशोर ने संसद में पारित संशोधित नागरिकता कानून का भी कड़ा विरोध किया था।

आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिन है। आज रविवार सुबह प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को सीएए व एनआरसी को सिरे से खारिज करने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि बिहार में सीएए व एनआरसी लागू नहीं होगा। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट नें प्रियंका व राहुल को भी टैग किया है। 

बता दें कि पिछले दिनों जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सब ठीक है।’’

किशोर ने अगले वर्ष प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में जद (यू) को अधिक संख्या में सीटें दिये जाने संबंधी बयान दिया था, जिसके बाद राजग साझेदारों के बीच तनातनी हो गई। भाजपा के दिवंगत नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कुमार ने यह बयान दिया।

जद (यू) और भाजपा के कई मंत्री और नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रविवार को उस समय विवाद पैदा हो गया था, जब किशोर ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक वर्ग को दिये साक्षात्कार में कहा कि उनकी पार्टी को अगले वर्ष प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

किशोर ने संसद में पारित संशोधित नागरिकता कानून का भी कड़ा विरोध किया था। किशोर पर पलटवार करते हुए सुशील मोदी ने सोमवार को कुछ ट्वीट कर कहा था कि विधानसभा चुनाव ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।’’

उन्होंने हालांकि ‘‘किसी विचाराधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डेटा जुटाने और नारे गढ़ने वाला व्यवसाय चलाते हुए राजनीति में आये लोगों द्वारा गठबंधन धर्म का उल्लंघन’’ करने पर नाराजगी जताई। जाहिर तौर पर उनका इशारा प्रशांत किशोर की ओर था।

 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)प्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी की टीम बिहार को हैदराबाद ने 7 विकेट से हराया, कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने खेली 28 गेंदों में 51 रन की पारी, जम्मू-कश्मीर को 7 विकेट से करारी शिकस्त

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा