कर्नाटक: मंगलुरू के गोकर्णनाथहेश्वर मंदिर के राहुल गांधी ने किए दर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना

By कोमल बड़ोदेकर | Published: March 20, 2018 11:32 PM2018-03-20T23:32:21+5:302018-03-20T23:36:15+5:30

राहुल गांधी ने कहा, वह बड़े उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो किसानों की मदद क्यों नहीं कर सकते।

Karnataka: Congress President Rahul Gandhi offered prayers at Gokarnanatheshwara Temple in Mangaluru's Kudroli, targets on pm modi | कर्नाटक: मंगलुरू के गोकर्णनाथहेश्वर मंदिर के राहुल गांधी ने किए दर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना

कर्नाटक: मंगलुरू के गोकर्णनाथहेश्वर मंदिर के राहुल गांधी ने किए दर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना

मंगलुरू, 20 मार्च। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलुरू के कुदरोली में गोकर्णनाथहेश्वर मंदिर में प्रार्थना अर्चना की। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सिद्धारमैया उनके साथ मुख्य तौर पर मौजूद रहे। इससे पहले एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। 

कर्नाटक के 12वीं सदी के समाज सुधारक बासवन्ना का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां समावेशी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने किसानों को दरकिनार कर दिया, लेकिन बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए। उन्होंने कहा कि, मोदी बासवन्ना के बारे में बात करते हैं, लेकिन उनकी नीतियां समावेशी नहीं हैं। यदि वह बड़े उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर सकते हैं, तो किसानों की मदद क्यों नहीं कर सकते।



किसानों के मुद्दों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, किसानों को उनके उत्पादों के लिए उचित एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का वादा किया गया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। इसके ठीक विपरीत हमारी राज्य सरकार ने सिंचाई परियोजनाओं पर मोदी सरकार द्वारा पूरे देश के लिए किए गए खर्च से तीन गुना धनराशि खर्च किया है।

बता दें कि राहुल गांधी मंगलवार से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता एम. रामचंद्रप्पा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कर्नाटक के अपने तीसरे दौरे के दौरान राहुल गांधी उडिपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर और हासन जिलों का दौरा करेंगे और कई सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।

Web Title: Karnataka: Congress President Rahul Gandhi offered prayers at Gokarnanatheshwara Temple in Mangaluru's Kudroli, targets on pm modi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे