लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौतः कल मुंबई पहुंचेगीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- आरपीआई (ए) के कार्यकर्ता रक्षा करेंगे 

By भाषा | Updated: September 8, 2020 19:45 IST

"रनौत बुधवार को जब मुंबई पहुंचेगी तो आरपीआई (ए) के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा देने के लिए तैयार हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें हवाई अड्डे के साथ-साथ उनके आवास पर भी सुरक्षा की पेशकश करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की आलोचना करने पर यहां रहने के उनके अधिकार का विरोध करना लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्हें मुंबई में रहने का पूरा हक है।रनौत ने मुंबई शहर की नहीं, बल्कि राज्य सरकार की आलोचना की थी। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत को मुंबई में रहने के अधिकार पर अभिनेत्री को धमकी नहीं देनी चाहिए थी।

मुंबईः केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत जब मुंबई पहुंचेंगी तो आरपीआई (ए) के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस पर टिप्पणी को लेकर रनौत की सत्तारूढ़ शिवसेना से तीखी ज़बानी जंग चल रही है। रनौत ने मुंबई की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तुलना की थी जिसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने अभिनेत्री से कथित रूप से शहर नहीं लौटने को कहा था।

रनौत ने कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी और किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोक ले। केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा, " रनौत बुधवार को जब मुंबई पहुंचेगी तो आरपीआई (ए) के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा देने के लिए तैयार हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें हवाई अड्डे के साथ-साथ उनके आवास पर भी सुरक्षा की पेशकश करेंगे।"

अठावले की पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी है। शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर हमला करते हुए अठावले ने कहा, " रनौत ने मुंबई शहर की नहीं, बल्कि राज्य सरकार की आलोचना की थी। सरकार की आलोचना करने पर यहां रहने के उनके अधिकार का विरोध करना लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्हें मुंबई में रहने का पूरा हक है। "

केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि रनौत ने मुंबई में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की पेशकश के लिए उनका धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, " शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत को मुंबई में रहने के अधिकार पर अभिनेत्री को धमकी नहीं देनी चाहिए थी।" गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने रनौत को सोमवार को वाई प्लस सुरक्षा कवर देने का एलान किया है। 

टॅग्स :मुंबईसुशांत सिंह राजपूतकंगना रनौतउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा