लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कमलनाथ को बनाया मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष, ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंपेन प्रमुख

By भारती द्विवेदी | Updated: April 26, 2018 12:50 IST

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैंपेन कमिटी के चैयरमैन बनाया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव को लेकर अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी  है। छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ को मध्य प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैंपेन कमिटी के चैयरमैन बनाया गया है। पार्टी ने अजय सिंह की जगह सांसद कमलनाथ के हाथ में मध्य प्रदेश की कमान सौंपी है। कमलनाथ की गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में की जाती है।

हाल ही में इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कमलनाथ ने सीएम पद की दावेदारी पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो खुद के सीएम की रेस में रहने से इंकार नहीं करते हैं। लेकिन वो इसके भूखे नहीं है। अगर पार्टी ंकी तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया को के सीएम कैंडिडेट बनाया जाए तो मुझे इस पर वाकई आपत्त‍ि नहीं है। मैं पार्टी के इस फैसले का स्वागत करूंगा। पार्टी जिसका भी नाम लेगी मै उसको अपना समर्थन दूंगा।

पिछले पंद्रह सालों से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ये तीसरा कार्यकाल है। कांग्रेस इस बार पूरे जोर-शोर से सत्ता में वापस आने की कोशिश कर रही है। कमलनाथ किसानों से लेकर कई मुद्दों पर शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

कौन है कमलनाथ

18 नवंबर 1946 को कमल नाथ का जन्म उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में हुआ था। देहरादून के दून स्कूल से पढ़ाई करने के बाद कमलनाथ ने कोलकाता के सेंट ज़ेवियर कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। साल 1980 में कमलनाथ ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। वो 34 साल की उम्र में वो छिंदवाड़ा से जीत कर पहली बार लोकसभा पहुंचे। साल 1985 में वो दोबारा चुनाव जीतकर आए। मतलब साल 1980 से लेकर अब तक वो लगातार छिंदवाड़ा से सीट से जीतते आ रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशराहुल गाँधीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा