लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय ने दशानन से की राहुल गांधी की तुलना, कहा-रावणी प्रवृत्ति के साथ नहीं जा सकती जनता

By भाषा | Updated: October 17, 2018 19:59 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के जारी प्रचार के दौरान राहुल के धार्मिक स्थलों में नजर आने के बारे में पूछे गये सवाल पर भाजपा महासचिव ने यह प्रतिक्रिया दी।

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के धार्मिक अवतार पर बुधवार (17 अक्टूबर) को निशाना साधते हुए इशारों ही इशारों में रावण से उनकी तुलना की। 

विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "हमने रामचरित मानस पढ़ी है जिसमें बताया गया है कि रावण माता सीता का हरण करने साधु के वेश में गया था। यह रावणी मानसिकता है कि प्रजातंत्र की सीता का हरण करने के लिये हम गले में दुपट्टा डाल लें, जनेऊ पहन लें और तिलक लगा लें। लेकिन जनता सब समझती है और वह इस रावणी प्रवृत्ति के साथ कभी नहीं जा सकती।" 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के जारी प्रचार के दौरान राहुल के धार्मिक स्थलों में नजर आने के बारे में पूछे गये सवाल पर भाजपा महासचिव ने यह प्रतिक्रिया दी।

विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल वीडियो को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा। इस वीडियो में दिग्विजय कथित रूप से कह रहे हैं कि उनके भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं। इसलिए वह पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं। 

भाजपा महासचिव ने कहा, "दिग्विजय ने यह बात अपनी कुंठा में कही है। आम तौर पर नर्मदा परिक्रमा के बाद लोगों में वैराग्य का भाव आ जाता है। लेकिन इस धार्मिक यात्रा के बाद भी दिग्विजय में वैराग्य का भाव नहीं आया है। लिहाजा कांग्रेस ने उन्हें वैराग्य प्रदान कर दिया है।" 

उन्होंने कटाक्ष किया, "दिग्विजय को चुनावी सभाओं में भाषण देने से रोका जाता है। हम तो चाहते हैं कि वह इन सभाओं में खूब भाषण दें।" 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीकांग्रेसमध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा