'टाइगर अभी जिंदा है, ये जान लें', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद जमकर बोला कांग्रेस पर हमला, देखें वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Published: July 2, 2020 02:29 PM2020-07-02T14:29:55+5:302020-07-02T14:29:55+5:30

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गुरुवार (2 जुलाई) को विस्तार हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं।

jyotiraditya scindia Says Tiger is alive on shivraj cabinet 28 minister take oath | 'टाइगर अभी जिंदा है, ये जान लें', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद जमकर बोला कांग्रेस पर हमला, देखें वीडियो

ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस के 22 विधायकों के मार्च 2020 में विधानसभा से त्यागपत्र देने के कारण कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गयी थी। शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की संख्या गुरुवार को शामिल किए गये 12 नये मंत्रियों के बाद कुल 14 हो गई।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार में आज (2 जुलाई) कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। 28 मंत्रियों की लिस्ट में 12 मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया के समर्थक मंत्री बने हैं। जिनमें से 9 सिंधिया के साथ बीजेपी में आए थे और तीन कांग्रेस विधायक पहले ही बीजेपी में शामिल हो गए थे। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह मंत्रिमंडल का नहीं, यह जनसेवकों का गठन है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जो लोग मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, वे जान लें 'टाइगर अभी जिंदा है।'

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा,  मुझे पूरा विश्वास है कि आने उपचुनाव में हम 24 की 24 सीटें जीतेंगे। और पूर्ण रूप से इन 15 महीनों की भ्रष्टों की सरकार को जनता जवाब देगी। न्याय के लिए अगर युद्ध भी करना हो तो उसकी पहली पंक्ति में ज्योतिरादित्य सिंधिंया सदैव रहेगा। और अब जो पिछले दो महीने से ये लोग जो बार-बार कोशिश कर रहे हैं लोगों के चरित्र को धूमिल करने के लिए मैं इनको कहना चाहता हूं...टाइगर अभी जिंदा है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, बधाई आप लोगों को, बधाई मध्य प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता को। कोरोना की वजह से जो लंबित मंत्रिमंडल का विस्तार था आज हो चुका है। ये मध्य प्रदेश के मंत्रीमंडल का विकास नहीं है सिर्फ ये मध्य प्रदेश के जनसेवकों का विस्तार है। जो 15 महीने में मेरा अनुभव रहा है, जहां सिहांसन पकड़ने के लिए हर तरह के गलत तरीके का इस्तेमाल किया गया था...आज शिवराज सिंह जी के जनसेवकों की सेना का गठन हुआ है। 

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट, आठ राज्यमंत्री शामिल

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी नीत सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतिक्षित विस्तार गुरुवार को किया गया, जिसमें 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इन नए मंत्रियों में 12 ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं, जिनके मार्च में कांग्रेस से इस्तीफे के बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यहां राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आयोजित समारोह में 20 कैबिनेट मंत्रियों और आठ राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई। 

सिंधिया समर्थक, जिनको मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें से कोई भी विधानसभा का सदस्य नहीं

सिंधिया समर्थक जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, इनमें से कोई भी फिलहाल विधानसभा का सदस्य नहीं है। ये सभी मार्च माह में कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा से त्यागपत्र देने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। देश में संभवत: पहली बार किसी प्रदेश के मंत्रिमंडल में इतनी बड़ी तादाद में गैर विधायकों को शामिल किया गया है।

शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सारे नेता
शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सारे नेता

मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एंदल सिंह कंषाना, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को शामिल किया गया।

मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़, और ओपीएस भदौरिया को शामिल किया गया है। मार्च माह में कांग्रेस से बागी होकर विधानसभा से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल होने वाले 12 नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है।

ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (फाइल फोटो)
ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (फाइल फोटो)

सिंधिया समर्थकों की लिस्ट यहां देखें 

इनमें अधिकांश सिंधिया समर्थक हैं। ये 12 मंत्री हैं: एंदल सिंह कंषाना, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, बिसाहूलाल सिंह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम सिंह तोमर, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गिरराज दंडोतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं।

शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थक मंत्रियों की संख्या गुरुवार को शामिल किए गये 12 नये मंत्रियों के बाद कुल 14 हो गई। सिंधिया समर्थक तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत पहले ही मंत्री हैं।

Web Title: jyotiraditya scindia Says Tiger is alive on shivraj cabinet 28 minister take oath

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे