लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के ‘बैकबेंचर’ वाले कटाक्ष पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले-‘काश, उस समय भी इसी तरह चिंतित होते, जब मैं कांग्रेस में था’

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: March 9, 2021 18:29 IST

राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में आना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया से कहा था कि आप मेहनत करिए, एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।कांग्रेस नेता ने कटाक्ष भी किया था कि सिंधिया भाजपा में ‘बैकबेंचर’ हैं।कांग्रेस ने पिछले विधान सभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूल्हा बनाकर मुख्यमंत्री के रूप में पेश  किया था।

भोपालः भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कहा कि काश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उस समय इतने चिंतित होते जब वह (सिंधिया) कांग्रेस में थे।

मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार करते हुए कहा कि वे जितनी चिंता आज कर रहे हैं, उतनी चिंता उन्होंने काश पहले की होती, जब मैं कांग्रेस में था। गौरतलब है कि बीते सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में होते वह आज मुख्यमंत्री बन गए होते।

 मैंने उनसे इंतजार करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। सिंधिया भाजपा में आज बैक बेंचर हो गए है। राहुुल गांधी के इसी बयान पर आज दिल्ली में मीडिया से चर्चा करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हें आज जितनी चिंता आज है, काश उतनी चिंता तब की होती तब मैं कांग्रेस में था, इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री कसा तंज: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के बयान पर सिंधिया के पलटवार के बाद कहा कि दो साल में जो लोग कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस ने पिछले विधान सभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूल्हा बनाकर मुख्यमंत्री के रूप में पेश  किया था। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में  सिंधिया के चेहरे पर चुनाव लड़ा, लेकिन जैसे ही सरकार बनी तो बुजुर्ग से भांवरे कर दीं।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टीदिग्विजय सिंहकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा