जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान, तेजस्वी सूर्या बने भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, जानें किनको क्या जिम्मेदारी मिली

By अनुराग आनंद | Published: September 26, 2020 04:10 PM2020-09-26T16:10:39+5:302020-09-26T16:47:15+5:30

जेपी नड्डा ने तरुण चुग को नेशनल जनरल सेक्रेटरी का पद दिया है।

JP Nadda announces new team, Tejaswi Surya becomes BJP Yuva Morcha president, know who got the responsibility | जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान, तेजस्वी सूर्या बने भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष, जानें किनको क्या जिम्मेदारी मिली

जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

Highlightsतेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे।भाजपा ने महासचिवों के रूप में राम माधव, पी मुरलीधर राव की जगह नए लोगों को मिली जगह।

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह पूनम महाजन की जगह लेंगे।

भाजपा ने महासचिवों के रूप में राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडेय की जगह नये चेहरों को मौका दिया है।

बता दें कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं।

इसके अलावा, तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 

Web Title: JP Nadda announces new team, Tejaswi Surya becomes BJP Yuva Morcha president, know who got the responsibility

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे