लाइव न्यूज़ :

झारखंडः 29 को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, लालू प्रसाद यादव से मिले 

By भाषा | Updated: December 26, 2019 20:20 IST

प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवास पर आज शाम पौने पांच बजे उनसे मुलाकात की व उन्हें राज्य के आगामी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

Open in App
ठळक मुद्देतिवारी ने आज शाम लगभग पौने पांच बजे मनोनीत मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवास पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण दिया। सोरेन को 29 दिसम्बर 2019 को अपराह्न 2 बजे स्थानीय मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी।

झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को दोपहर दो बजे यहां मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी ने झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवास पर आज शाम पौने पांच बजे उनसे मुलाकात की व उन्हें राज्य के आगामी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तिवारी ने आज शाम लगभग पौने पांच बजे मनोनीत मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवास पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण दिया। हेमंत को दिये आमंत्रण के अनुसार राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हेमन्त सोरेन को 29 दिसम्बर 2019 को अपराह्न 2 बजे स्थानीय मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी।

इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के नेता सोरेन ने अपने सहयोगी दलों कांग्रेस और राजद के नेताओं और विधायकों के साथ 24 दिसंबर की रात्रि राज्यपाल से मुलाकात कर 50 विधायकों के समर्थन से राज्य में अपनी सरकार के गठन का दावा पेश किया था।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनके दावे के अध्ययन के बाद 25 दिसंबर को उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री मनोनीत किया था और पद की शपथ के लिए आमंत्रित करने की अधिसूचना जारी की थी। राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे और 23 दिसंबर को मतों की गिनती की गयी थी ।

इन चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को जहां सिर्फ 25 सीटें मिलीं वहीं गठबंधन को कुल 47 सीटें मिलीं, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट हासिल हुई। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी रही सुदेश महतो की आजसू को दो सीटें मिली जबकि, बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा को तीन सीटें और अन्य को चार सीटें प्राप्त हुई।

विपक्षी गठबंधन को तीन विधायकों वाली बाबूलाल मरांडी की झाविमो ने भी बिना शर्त सरकार से बाहर रहते हुए समर्थन देने की घोषणा की है। इस बीच बुधवार को सोरेन ने दिल्ली पहुंच कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की तथा उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया ।

उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से राज्य में सरकार के गठन और आगे की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया। दिल्ली से लौट कर आज हेमंत सोरेन ने चारा घोटाले में सजायाफ्ता तथा न्यायिक हिरासत में स्थानीय रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने लालू से भी सरकार के गठन पर चर्चा की और उन्हें भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया। 

टॅग्स :इंडियाहेमंत सोरेनझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा