लाइव न्यूज़ :

झारखंड: JMM चीफ शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी किया जाएगा टेस्ट

By विनीत कुमार | Updated: August 22, 2020 10:27 IST

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी का कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। इससे पहले शिबू सोरेन के घर पर तैनात 17 स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देJMM चीफ और राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए, 76 साल से ज्यादा है उम्र रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेशन में गए शिबू सोरेन, इससे पहले उनके सुरक्षाकर्मी और स्टाफ भी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। उनकी पत्नी रूपी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मिली जानकारी के बाद दोनों कोरोना रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन का टेस्ट 24 अगस्त को किया जाएगा। वैसे शिबू सोरेन और उनके पुत्र हेमंत सोरेन के आवास अलग-अलग है। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

पिछले दो महीने में ये तीसरी बार होगा जब हेमंत सोरेन का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। हेमंत इससे पहले अपने कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता के भी संपर्क में आए थे जो कोरोना संक्रमित पाए गए।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य मंत्रियों के साथ कैबिनेट की बैठक में हिस्सा भी लिया था। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में बन्ना गुप्ता झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रालेख के पास बैठे थे।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में झारखंड में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। झारखंड में शुक्रवार को ही कोरोना वायरस संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गई जिसे मिलाकर राज्य में मृतकों की कुल संख्या 297 तक पहुंच गई। वहीं, संक्रमण के 1258 नये मामले सामने आये। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 28196 हो गई है। 

झारखंड में 28196 संक्रमितों में से अब तक 18372 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 9527 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 8927 नमूनों की जांच हुई जिनमें 1258 संक्रमित पाये गये।

टॅग्स :कोरोना वायरसशिबू सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतShibu Soren funeral: पंचतत्व में विलीन शिबू सोरेन, छोटे बेटे बसंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, लाखों लोगों ने दी नम आंखों से विदाई

भारतShibu Soren Death: सूदखोरों के चंगुल से आदिवासियों को बचाया?, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन...

भारतShibu Soren Death:सर गंगा राम अस्पताल पहुंच शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी ने किया नमन, देखिए वीडियो

भारतकौन थे शिबू सोरेन?, आदिवासी आंदोलन को राष्ट्रीय पहचान दिलाई

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा