झारखंड चुनावः राम माधव ने कहा- हारने की उम्मीद नहीं थी, पार्टी कारणों का विश्लेषण करेगी और चीजों को दुरुस्त करेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 27, 2019 02:17 PM2019-12-27T14:17:22+5:302019-12-27T14:17:22+5:30

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा, ‘‘झारखंड (विधानसभा चुनाव) के नतीजे हमारी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। हम जानते थे कि यह एक कड़ा मुकाबला होने जा रहा है क्योंकि झारखंड में हर पांच साल बाद सरकार बदलने की प्रवृत्ति रही है।’’

Jharkhand elections: Ram Madhav said - did not expect to lose, will analyze the reasons | झारखंड चुनावः राम माधव ने कहा- हारने की उम्मीद नहीं थी, पार्टी कारणों का विश्लेषण करेगी और चीजों को दुरुस्त करेगी

पार्टी कारणों का विश्लेषण करेगी और चीजों को दुरुस्त करेगी।

Highlightsगौरतलब है कि राज्य विधानसभा की 81 सीटों में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने कुल 47 सीटों पर जीत दर्ज की। माधव ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजे भाजपा नीत गठबंधन के पक्ष में रहे थे ‘लेकिन हमारे गठबंधन साझेदार ने हमें धोखा दिया।

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव हारने की उम्मीद नहीं थी और पार्टी इसके कारणों का विश्लेषण करेगी।

माधव ने कहा, ‘‘झारखंड (विधानसभा चुनाव) के नतीजे हमारी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। हम जानते थे कि यह एक कड़ा मुकाबला होने जा रहा है क्योंकि झारखंड में हर पांच साल बाद सरकार बदलने की प्रवृत्ति रही है।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी कारणों का विश्लेषण करेगी और चीजों को दुरुस्त करेगी।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा की 81 सीटों में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने कुल 47 सीटों पर जीत दर्ज की। माधव ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजे भाजपा नीत गठबंधन के पक्ष में रहे थे ‘लेकिन हमारे गठबंधन साझेदार ने हमें धोखा दिया। यह विजेता के हारने वाला बनने और हारने वाले के विजेता बनने का मामला है।’ 

Web Title: Jharkhand elections: Ram Madhav said - did not expect to lose, will analyze the reasons

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे