झारखंड चुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी का नाम नहीं, भाजपा ने कहा-प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर

By भाषा | Published: November 14, 2019 07:10 PM2019-11-14T19:10:26+5:302019-11-14T19:10:26+5:30

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी समझता है कि रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जो मुकदमे चल रहे हैं, उनमें कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। इसलिए उन्होंने अभी से प्रियंका गांधी वाड्रा से किनारा बनाना शुरू कर दिया है।”

Jharkhand Election: Priyanka Gandhi not named in Congress' list of star campaigners, BJP said - First family pulls to the peak | झारखंड चुनावः कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी का नाम नहीं, भाजपा ने कहा-प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर

गांधी परिवार का जनता के बीच आकर्षण समाप्त हो गया है।

Highlightsउन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार में आपसी खींचतान जारी है।प्रतुल ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का अब जनता के बीच में कोई जनाधार नहीं बचा है।

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम न होने पर तंज कसते हुए कहा है कि यह साबित करता है कि कांग्रेस के प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर है और कांग्रेस ने भी अंततः स्वीकार कर लिया है कि गांधी परिवार का जनता के बीच आकर्षण समाप्त हो गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी समझता है कि रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जो मुकदमे चल रहे हैं, उनमें कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। इसलिए उन्होंने अभी से प्रियंका गांधी वाड्रा से किनारा बनाना शुरू कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार में आपसी खींचतान जारी है और गांधी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। प्रतुल ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का अब जनता के बीच में कोई जनाधार नहीं बचा है।

Web Title: Jharkhand Election: Priyanka Gandhi not named in Congress' list of star campaigners, BJP said - First family pulls to the peak

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे