जम्मू नगर निगम चुनाव में BJP का परचम लहराया, 75 सीटों में से 43 पर कब्जा

By भाषा | Published: October 21, 2018 01:27 AM2018-10-21T01:27:34+5:302018-10-21T01:27:34+5:30

नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), माकपा और बसपा ने चार चरणों वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनावों का बहिष्कार किया है। यह चुनाव 13 साल के अंतराल के बाद कराए गए हैं।

Jammu municipal corporation polls sweep out BJP, capture 43 out of 75 seats | जम्मू नगर निगम चुनाव में BJP का परचम लहराया, 75 सीटों में से 43 पर कब्जा

जम्मू नगर निगम चुनाव में BJP का परचम लहराया, 75 सीटों में से 43 पर कब्जा

बीजेपी ने शनिवार को जम्मू नगर निगम के चुनावों में शानदार जीत दर्ज करते हुए 75 सदस्यीय निकाय की 43 सीटों पर कब्जा कर लिया। इससे पहले भाजपा के पास 25 सीटें ही थीं।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। 2005 के चुनावों में उसके पास 26 सीटें थीं लेकिन इस बार उसे केवल 14 सीटों पर ही जीत मिली। उस समय यह पीडीपी के साथ गठबंधन में जम्मू-कश्मीर पर सत्तारूढ़ थी।

नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), माकपा और बसपा ने चार चरणों वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनावों का बहिष्कार किया है। यह चुनाव 13 साल के अंतराल के बाद कराए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा ने निगम चुनाव में 43 सीटों पर जीत दर्ज कर की है। निगम की 18 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी में मतों की गिनती राजकीय पोलीटेक्नीक संस्थान में सुबह नौ बजे शुरू हुयी। नतीजे आने के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

बीजेपी के राज्य प्रमुख रविंदर रैना ने पार्टी मुख्यालय में समारोहों का नेतृत्व करते हुए कहा कि यह लोगों की जीत है और लोगों ने हमारे ऊपर अपना भरोसा जताया है। हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से लोगों की सेवा जारी रखेंगे।

जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी जम्मू नगर निगम समेत अधिकतर वार्डों में अपना खाता खोलने में नाकाम रही।

Web Title: Jammu municipal corporation polls sweep out BJP, capture 43 out of 75 seats

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे