JDU के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल, सीएम नीतीश को बड़ा झटका

By पल्लवी कुमारी | Published: December 29, 2018 05:55 PM2018-12-29T17:55:55+5:302018-12-29T17:55:55+5:30

झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक ढुलू महतो के खिलाफ बागवत किया हुआ है।  जलेश्वर महतो का कहना है कि  बाघमारा सीट बीजेपी के खाते में जाने की उम्मीद को लेकर काफी चिंतित हैं। 

Jaleshwar Mahato, President of Janata Dal (United) Jharkhand joins Congress | JDU के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल, सीएम नीतीश को बड़ा झटका

JDU के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल, सीएम नीतीश को बड़ा झटका

झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जलेश्वर महतो शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस ने उन्हें झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में टिकट देने का आश्वासन दिया है। 

गौरतलब है कि इस फैसले से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड राज्य में बड़ा झटका लगा है। जलेश्वर महतो झारखंड में नीतीश कुमार के विश्वसनीय लोगों में से एक थे। 


झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक ढुलू महतो के खिलाफ बागवत किया हुआ है।  जलेश्वर महतो का कहना है कि  बाघमारा सीट बीजेपी के खाते में जाने की उम्मीद को लेकर काफी चिंतित हैं। 

बता दें कि बीजेपी और जदयू में गठबंधन है और बाघमारा से बीजेपी के ढुलू महतो सीटिंग विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी जलेश्वर के लिए बाघमारा सीट छोड़ नहीं सकती। ढुलू ने 2009 के विधानसभा चुनाव में जलेश्वर को हारकर विधायक बने थे। 

Web Title: Jaleshwar Mahato, President of Janata Dal (United) Jharkhand joins Congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे