लाइव न्यूज़ :

'चौकीदार चोर है' के जवाब में बीजेपी का 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन, लॉन्च के साथ ही बना टॉप ट्विटर ट्रेंड

By ज्ञानेश चौहान | Updated: March 17, 2019 12:37 IST

#iTrustChowkidar कैंपेन इतना वायरल हुआ कि शनिवार शाम तक यह लोगों द्वारा 4 लाख 50 हजार से ज्यादा बार ट्वीट किया गया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से लोगों को रिप्लाई भी किया।

Open in App

कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए 'चौकीदार चोर है' कैंपेन के जवाब में बीजेपी ने 'मैं भी चौकीदार' (#iTrustChowkidar) कैंपेन शुरू किया। बीजेपी द्वारा शुरु किया गया यह कैंपेन शनिवार को सोशल मीडिया पर दुनिया का टॉप ट्रेंड बन गया। अब धीरे-धीरे कांग्रेस का कैंपेन बीजेपी के मुकाबले पिछड़ता जा रहा है।

शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर #MainBhiChowkidar ट्वीट किया। इस ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा- ''आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है। लेकिन, मैं अकेला नहीं हूं। हर कोई जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों से लड़ा रहा है, वह चौकीदार है। भारत की प्रगति के लिए जो भी कड़ी मेहनत कर रहा है, वह चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है, मैं भी चौकीदार।''पीएम मोदी ने इस ट्वीट के साथ 3:45 मिनट का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में मोदी कह रहे हैं कि आप आश्वस्त रहिए, आपका चौकीदार चौकन्ना है। इसके बाद एक गाना बजता है, जिसमें लोग 'मैं भी चौकीदार हूं' लाइन बार-बार बोल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च को 'मैं भी चौकीदार हूं' कार्यक्रम भी रखा है।

#iTrustChowkidar कैंपेन इतना वायरल हुआ कि शनिवार शाम तक यह लोगों द्वारा 4 लाख 50 हजार से ज्यादा बार ट्वीट किया गया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से लोगों को रिप्लाई भी किया।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा