लाइव न्यूज़ :

भारत कभी ‘आक्रमणकारी’ नहीं रहा, किसी देश की एक इंच भी जमीन नहीं लिया लेकिन बुरी नजर वाले सचेत रहेः राजनाथ

By भाषा | Updated: October 22, 2019 15:54 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कभी ‘‘आक्रमणकारी’’ नहीं रहा है। मंत्री ने कहा, ‘‘इसका चरित्र रहा है कि उसने किसी देश पर हमला नहीं किया है और उसने किसी अन्य देश की एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन सशस्त्र बलों में हम पर बुरी नजर डालने वाले हर व्यक्ति को करारा जवाब देने की क्षमता और ताकत है।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सैन्य चौकियों को निशाना बनाने के लिए परमाणु हमला करके भारत को जवाब देगा।भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार-रविवार की बीच रात में अकारण गोलीबारी की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत कभी आक्रमणकारी नहीं रहा है लेकिन उसके सशस्त्र बल उस पर बुरी नजर डालने वालों को करारा जवाब देने में सक्षम हैं।

सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में मीडिया से कहा कि नौसेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी सतर्कता बरती है कि 26/11 दोबारा नहीं हो। उन्होंने कहा कि भारत कभी ‘‘आक्रमणकारी’’ नहीं रहा है। मंत्री ने कहा, ‘‘इसका चरित्र रहा है कि उसने किसी देश पर हमला नहीं किया है और उसने किसी अन्य देश की एक इंच भी जमीन पर कब्जा नहीं किया है, लेकिन सशस्त्र बलों में हम पर बुरी नजर डालने वाले हर व्यक्ति को करारा जवाब देने की क्षमता और ताकत है।’’

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कथित रूप से कहा है कि उनका देश जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को निशाना बनाने के लिए परमाणु हमला करके भारत को जवाब देगा। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार-रविवार की बीच रात में अकारण गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर के दूसरी ओर कम से कम चार आतंकवादी शिविरों और कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को भारी हथियारों का इस्तेमाल कर निशाना बनाया था।

रक्षा मंत्री ने भरोसा जताया कि भारत के समुद्र भारतीय नौसेना के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने मुंबई में नवंबर 2008 में हुए आतंकवादी हमलों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमारी नौसेना ने संकल्प लिया है कि किसी भी हालत में 26/11 दोबारा नहीं होने पाए और उसने इसके लिए कड़ी सतर्कता सुनिश्चित की है।’’

सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना स्वदेशीकरण की ओर बढ़ रही है और उसकी नौकाओं में बड़ी संख्या में स्वदेशी उपकरण हैं। उन्होंने कहा कि सभी तीनों रक्षा सेवाओं ने रक्षा आयात कम करने की आवश्यकता पर बल दिया है। नौसेना के कमांडरों के सम्मेलन का तीन दिवसीय दूसरा संस्करण मंगलवार को यहां आरंभ हुआ। 

टॅग्स :इंडियापाकिस्तानजम्मू कश्मीरचीनमोदी सरकारराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा