लाइव न्यूज़ :

विश्व में भारत की विशिष्ट छवि बनी, भारतीय पासपोर्ट का महत्व काफी बढ़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 19:49 IST

विश्व स्तर पर हो रहे कई सकारात्मक बदलावों में भारत सबसे आगे, दुनिया में बढ़ी प्रतिष्ठा। पीएम मोदी ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाउडी मोदी ने वैश्विक समुदाय के समक्ष भारत की क्षमता को प्रदर्शित किया, मैं जिन नेताओं से मिला वह इस बारे में जानते थे। विश्व उम्मीद करता है कि भारत वैश्विक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि विश्व अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिये भारत से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद करता है।भाजपा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा को लेकर अभिनंदन समारोह आयोजित किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विश्व स्तर पर हो रहे कई सकारात्मक बदलावों में भारत सबसे आगे है और इससे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि विश्व अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिये भारत से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद करता है। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर भाजपा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा को लेकर अभिनंदन समारोह आयोजित किया था।

मोदी ने कहा, ‘‘दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और विश्व अंतरराष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिये भारत से अहम भूमिका निभाने की उम्मीद करता है। ’’ उन्होंने कहा कि आज भारत के पासपोर्ट कि ताकत बढ़ गई है। आज जिसके पास भारत का पासपोर्ट होता है दुनिया उसे इज्जत के साथ देखती है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका (ह्यूस्टन) के बाद जितने समारोह में वह गये, हर समारोह में बात हाउडी मोदी से शुरुआत हुई। मोदी ने कहा कि दुनिया के हर देश के नेता को मालूम था कि हाउडी मोदी क्या था, कैसा था, कहां था। हर कोई उसका गुणगान कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ ये हिंदुस्तान की ताकत है जिसका एक छोटा सा प्रतिबिंब ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में सारी दुनिया ने देखा है । ’’ हाउडी मोदी में भारतीयों की सहभागिता का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इससे विश्व भर में भारतीयों का हौसला बुलंद हुआ है साथ ही हिंदुस्तान की गरिमा को भी बढ़ाया है। भाषा दीपक दीपक पवनेश पवनेश

टॅग्स :इंडियानरेंद्र मोदीगुजरातमोदी सरकारविजय रुपानीमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा