लाइव न्यूज़ :

अगर इस वक्त देश को कोई आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकता है तो वह मनमोहन सिंह हैंः चिदंबरम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 14:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देमंदी से निकलने का रास्ता दिखा सकते हैं मनमोहन, सरकार उन्हें सुने: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम।उन्होंने कहा, ''डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु हों।

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि सिर्फ सिंह ही इस समय देश को आर्थिक मंदी से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकते हैं इसलिए सरकार को उनकी बातों को सुनना चाहिए।

तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की। इसमें उन्होंने कहा, ''डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु हों। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह मनमोहन सिंह की बातों को सुने। ''

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने कहा, ''अगर इस वक्त देश को कोई आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकता है तो वह मनमोहन सिंह हैं।" उन्होंने कहा, ''सरकार के रुख में बुनियादी गलती यह है कि उसने आर्थिक मंदी के मुख्य कारण को नहीं समझा है। यह कारण मांग की कमी और नौकरियों, वेतन एवं अवसरों को लेकर निराशा बढ़ना है।" 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियामनमोहन सिंहपी चिदंबरमकांग्रेसमोदी सरकारनरेंद्र मोदीइकॉनोमीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा